New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM Mid Year Mega Sale UPTO 75% Off, Valid Till : 17th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM Mid Year Mega Sale UPTO 75% Off, Valid Till : 17th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

अहमदाबाद विमान त्रासदी

12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या AI-171 का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना आपदा प्रबंधन एवं विमानन सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सवाल भी उठाती है।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में

  • क्या हुआ : एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हवाई पट्टी से 6 किमी. की दूरी पर एक मेडिकल कॉलेज से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है तथा जांच जारी है। 
    • यह विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा से लंदन के गैटविक हवाईअड्डा जा रहा था। 
    • वर्तमान में एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा के पास है। 
  • विमान : बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, एक अत्याधुनिक, लंबी दूरी वाला विमान था जिसमें GE GEnx इंजन लगा हुआ था।
  • उड़ान : अहमदाबाद से लंदन, करीब 4,200 किमी. की दूरी के लिए विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन भरा हुआ था, विमान का वजन 227 टन था।
    • परिस्थितियां : साफ मौसम, 43°C तापमान, रनवे समुद्र तल से सिर्फ 180 फीट ऊपर, गर्मी के कारण हवा पतली थी, जिससे लिफ्ट व थ्रस्ट कम हो जाता है। 
  • मुख्य पायलट : कैप्टन सुमित सभरवाल (8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव)।
  • हादसा : टेकऑफ के 5 मिनट बाद अहमदाबाद के मेघानी नगर में विमान गिर पड़ा। 
    • विमान सिर्फ 825 फीट ऊंचाई तक पहुंचा और उसकी रफ्तार 174 नॉट (320 किमी/घंटा) ही थी, जबकि बोइंग 787 को इस वजन पर कम-से-कम 200-250 नॉट की रफ्तार चाहिए होती है।
  • सवार व्यक्ति : कुल 242 (230 यात्री, 2 पायलट एवं 10 क्रू मेम्बर)
    • इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे व 2 नवजात थे।
    • इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडा का नागरिक था।
  • मानवीय क्षति : इस घटना में कम से कम 265 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
    • विमान के मेडिकल विद्यालय के ऊपर गिरने से मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
    • सवार यात्रियों में केवल आपातकालीन द्वार के समीप बैठे यात्री की जान बची है।  

भारत में अन्य प्रमुख विमान दुर्घटनाएँ

  • 1 जनवरी, 1978 को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-855 (जिसका नाम सम्राट अशोक था) का बोइंग 747-237 B मुंबई के सांताक्रूज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (अब छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) से उड़ान भरने के तुरंत बाद अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
  • 23 जून, 1985 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-182 (जिसका नाम सम्राट कनिष्क था) का बोइंग 747-237 B अटलांटिक महासागर में आयरलैंड के कॉर्क तट पर आतंकवादी हमले के कारण हवा में ही क्रैश हो गयायह विमान मॉन्ट्रियल से मुंबई आ रहा था।
  • 19 अक्तूबर, 1988 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 113 का बोइंग 737-200 अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 
  • 14 फरवरी, 1990 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 605 का एयरबस A320 बेंगलुरु के एच.ए.एल. हवाई अड्डे के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
  • 7 अगस्त, 2020 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 1344 (वंदे भारत प्रत्यावर्तन मिशन के तहत संचालित) का बोइंग 737 कोझीकोड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • 22 मई, 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 812 का एक बोइंग 737 दुबई से मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • 17 जुलाई, 2000 को एलायंस एयर की उड़ान संख्या 7412 का बोइंग 737-200 विमान पटना में उतरने का प्रयास करते समय एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • 12 नवंबर, 1996 को हरियाणा के चरखी दादरी में सऊदी की फ्लाइट 763 का बोइंग 747 और कजाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट 1907 का इल्युशिन आईएल-76 (Ilyushin Il-76) संचार विफलता के कारण हवा में ही आपस से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
  • 31 मई, 1973 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 440 का बोइंग 737-200 दिल्ली हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR