New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आकाश बाल्मीकि 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, रग्बी, डलास हार्लेक्विन आरएफसी, रग्बी इंडिया, खेलो रग्बी

चर्चा में क्यों-

  • 8 जनवरी, 2024 को भारत की राष्ट्रीय रग्बी टीम के सदस्य आकाश बाल्मीकि का चयन अमेरिकी रग्बी क्लब डलास हार्लेक्विन में हुआ।

Akash-Balmiki

मुख्य बिंदु-

  • वह तीन महीने तक क्लब के साथ रहेंगे।
  • क्लब द्वारा बाल्मीकि के खेलों का वीडियो देखने के बाद चयन किया गया।
  • वह फ्लाई-हाफ या प्रमुख आक्रामक खिलाड़ियों में से एक के रूप में खेलते हैं जो फॉरवर्ड और बैक को जोड़ते हैं।
  • बाल्मीकि का जन्म कोलकाता के भवानीपुर में एक श्रमिक समुदाय में हुआ था।
  • 19 साल की उम्र में उन्होंने जूनियर स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए पहला टूर्नामेंट खेला। 
  • वर्ष, 2013 में उनकी टीम पाकिस्तान से मामूली अंतर से हार गई।
  • वर्ष, 2024 में सीनियर टीम में शामिल होने के बाद उनकी टीम ने पाकिस्तान को पराजित किया।

डलास हार्लेक्विन आरएफसी-

dallas-harlequins

  • डलास हार्लेक्विन रग्बी फुटबॉल क्लब डलास, टेक्सास में स्थित एक रग्बी यूनियन टीम है। 
  • हार्लेक्विन्स का गठन वर्ष, 1971 में हुआ था।

रग्बी-

  • यह न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेल्स, फीजी, समोआ, टोंगा तथा मेडागास्कर का राष्ट्रीय खेल है।
  • इसे 15 खिलाड़ियों (रग्बी यूनियन) और 13 खिलाड़ियों (रग्बी लीग गेम्स) की दो टीमों में एक अंडाकार गेंद से खेला जाता है।
  • इन दोनों खेलों की उत्पत्ति इंग्लैंड के रग्बी स्कूल में खेली गई फुटबॉल की शैली से हुई थी।

भारत में रग्बी-

play-rugby

  • रग्बी भारत में अंग्रेजों के आगमन के बाद से खेला जाता रहा है।
  • रग्बी इंडिया की स्थापना से पूर्व इसे कोलकाता में ‘कलकत्ता क्रिकेट और फ़ुटबाल क्लब  तथा मुंबई में बॉम्बे जिमखाना जैसे पुराने और विशिष्ट क्लबों में भी खेला जाता था।
  • उस समय इसे भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के रूप में भी जाना जाता था। 
  • रग्बी क्लब दिल्ली , बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मुंबई के साथ-साथ ओडिशा और बिहार के आदिवासी इलाकों में मौजूद हैं।

रग्बी इंडिया-

  • वर्ष, 1998 में स्थापित रग्बी इंडिया भारत में रग्बी खेल के लिए एकमात्र शासी निकाय है। 
  • यह युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। 
  • रग्बी इंडिया विश्व रग्बी, एशिया रग्बी और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का पूर्ण सदस्य है। 
  • यह संस्था देश भर में जमीनी स्तर से लेकर उच्च प्रदर्शन स्तर तक रग्बी खेल की वृद्धि और विकास के लिए जिम्मेदार है।

खेलो रग्बी-

  • खेलो रग्बी कोलकाता में जंगल क्रोज़ फाउंडेशन का विकास कार्यक्रम के लिए एक प्रमुख खेल है।
  • 2002 में ब्रिटिश उच्चायोग में उप प्रमुख पॉल वॉल्श वेल्स से कोलकाता आये। 
  • उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन में कुछ वंचित बच्चों को रग्बी का अभ्यास करते देखा।
  • प्रारंभ में वॉल्श रग्बी खेलने के लिए कोलकाता में जंगल क्रोज़ क्लब का हिस्सा थे। 
  • इसके बाद ‘खेलो रग्बी’ का सूत्रपात हुआ। इसे ‘फ्यूचर होप’ भी कहा जाता है। 
  • इसकी पहल वर्ष, 2004 में शुरू हुई, हालांकि छह साल बाद इसका नाम ‘खेलो रग्बी’ रखा गया।
  • 2017 और 2019 में, खेलो रग्बी को रग्बी की अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय वर्ल्ड रग्बी द्वारा एशिया में एकमात्र आधिकारिक स्पिरिट ऑफ रग्बी पार्टनर से सम्मानित किया गया था।
  • वर्तमान में खेलो रग्बी से 30 से अधिक समुदाय जुड़े हैं।
  • खेलो रग्बी पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित सरस्वतीपुर के पास है।
  • बेंगलुरु में खेलो रग्बी वंचित समुदायों और कुछ स्थानीय स्कूलों में संचालित होता है।
  • जंगल क्रोज़ फाउंडेशन का नवीनतम खेलो रग्बी प्रोजेक्ट झारखंड के जरमुंडी ब्लॉक में स्थित है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. हाल ही में आकाश बाल्मीकि का चयन अमेरिकी रग्बी क्लब डलास हार्लेक्विन में हुआ।
  2. डलास हार्लेक्विन्स का गठन वर्ष, 1971 में हुआ था।
  3. आकाश बाल्मीकि खेलो रग्बी से जुड़े हुए थे।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR