New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आंध्र प्रदेश ने शुरू की ‘विद्या शक्ति’ पहल

चर्चा में क्यों?

हाल ही में आंध्र प्रदेश ने सरकारी स्कूलों में धीमी गति से सीखने वाले छात्रों पर केंद्रित एक सुधारात्मक शिक्षण पहल 'विद्या शक्ति' के शुभारंभ किया।

'विद्या शक्ति' के बारे में:

  • 'विद्या शक्ति' एक ऑनलाइन सुधारात्मक शिक्षा कार्यक्रम है।
  • यह गणित,विज्ञान और अंग्रेजी में अकादमिक रूप से पिछड़े छात्रों को लक्षित करता है। 
  • यह सीखने के अंतराल को पाटने के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित उपकरणों और स्कूल के बाद के सत्रों का उपयोग करता है। 
  • इस पहल को वर्तमान में पूरे आंध्र प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

क्रियान्वयन:

  • यह कार्यक्रम वर्तमान में निम्नलिखित स्थानों पर क्रियान्वित किया जा रहा है:
    • 4,424 जिला परिषद, सरकारी और नगरपालिका स्कूल
    • 576 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी)
    • आंध्र प्रदेश आवासीय और मॉडल स्कूल
  • यह कार्यक्रम नियमित स्कूल समय के बाद चलेगा।
  • इसके लिए शिक्षकों को पांच दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उद्देश्य:

  • मुख्य शैक्षणिक विषयों में सीखने के परिणामों को बढ़ाना
  • संघर्षरत छात्रों के बीच पढ़ाई छोड़ने की दर में कमी लाना
  • राज्य भर में सकल नामांकन अनुपात (GER) को बढ़ावा देना
  • विषयवार शेड्यूलिंग और मार्गदर्शन के माध्यम से कक्षा 10 के छात्रों को सहायता प्रदान करना
  • उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना

प्रशिक्षण एवं प्रौद्योगिकी:

  • इस योजना में आईआईटी-मद्रास की मदद से शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रश्न. हाल ही में 'विद्या शक्ति' शिक्षण पहल का शुभारंभ किस राज्य ने किया है?

(a) उतराखंड 

(b) उत्तर प्रदेश 

(c) केरल 

(d) आंध्र प्रदेश

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR