New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अनिल कुंबले होंगे कर्नाटक के वन एवं वन्यजीव राजदूत

चर्चा में क्यों?

हाल ही में कर्नाटक सरकार ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले को राज्य का वन एवं वन्यजीव राजदूत नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु:

  • यह घोषणा राज्य के वन, पर्यावरण एवं जैव विविधता मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने की।
  • इनके अनुसार कुंबले की पर्यावरणीय संवेदनशीलता और लोकप्रियता इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में मदद करेगी।

उद्देश्य:

  • वन और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना
  • सार्वजनिक अभियानों के ज़रिये नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना
  • युवाओं को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना
  • स्थायी विकास और जैव विविधता संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता जुटाना

क्यों किया अनिल कुंबले का चयन?

  • वह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और विश्वप्रसिद्ध लेग स्पिनर  
  • वर्षों से वन्यजीव संरक्षण अभियानों से जुड़े 
  • समाजसेवा व पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भूमिका
  • आम जनमानस के बीच विश्वसनीय और प्रेरक चेहरा
  • बिना पारिश्रमिक यह भूमिका निभाने के लिए सहमत

वन और वन्यजीव संरक्षण

  • वन और वन्यजीव संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने,जैव विविधता की रक्षा करने और पृथ्वी के स्थायी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। 
  • आधुनिक औद्योगीकरण, शहरीकरण और जनसंख्या वृद्धि के कारण वनों और वन्यजीवों पर गंभीर खतरे उत्पन्न हो गए हैं।

प्रश्न: हाल ही में किस राज्य सरकार ने पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले को वन एवं वन्यजीव राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है?

(a) महाराष्ट्र

(b) केरल

(c) कर्नाटक

(d) तमिलनाडु

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR