New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बनारस लिट फेस्ट अवार्ड्स 2025

चर्चा में क्यों?

  • साहित्य और संस्कृति के प्रतिष्ठित मंच बनारस लिट फेस्ट ने बुक अवार्ड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है।

BANARAS_LIT_FESTIVAL

बनारस लिट फेस्ट अवार्ड्स 2025

  • पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा 23 फरवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित पीएचडीसीसीआई हाउस में फेस्टिवल के कर्टन-रेज़र इवेंट के दौरान हुई।
  • ये पुरस्कार 7 से 9 मार्च 2025 तक होटल ताज, बनारस में आयोजित भव्य बनारस लिट फेस्ट में दिए जाएंगे।
  • भारतीय साहित्य के सर्वोच्च सम्मानों में शामिल ये पुरस्कार कविता, कथा, कथेतर गद्य और अनुवाद में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लेखकों को दिए जाते हैं।
  • इस साल उन लेखकों को सम्मानित किया गया है, जिनकी रचनाएं भाषा, पहचान, इतिहास और समकालीन मुद्दों को गंभीरता के साथ प्रस्तुत करती हैं। 
  • प्रत्येक विजेता को रु.51,000 का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे। 

मिलने वाले प्रमुख पुरस्कार :

  • राज कमल झा को 'रस्किन बॉन्ड फिक्शन बुक अवार्ड':
    • प्रसिद्ध लेखक राज कमल झा को उनके उपन्यास "द पेशेंट इन बेड नंबर 12" के लिए 'रस्किन बॉन्ड फिक्शन बुक अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। 
    • यह उपन्यास युवा भारतीयों के जीवन की पड़ताल करता है, जो अपने अतीत के बोझ से जूझते हुए अविश्वास और घृणा से भरे भविष्य का सामना कर रहे हैं।
  • काशीनाथ सिंह को 'भारतेंदु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड'
    • हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित लेखक काशीनाथ सिंह को 'भारतेंदु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा।

प्रश्न. 'भारतेंदु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से किसे सम्मानित किया जाएगा?

(a) राज कमल झा

(b) काशीनाथ सिंह

(c) रस्किन बॉन्ड

(d) सलमान रुश्दी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR