चर्चा में क्यों?
होलेमट्ठी नेचर फाउंडेशन द्वारा 2024–2025 में किए गए कैमरा-ट्रैप सर्वे में पाया गया कि बेंगलुरु की जंगली तेंदुआ आबादी 80–85 तक पहुंच गई है, जो मुंबई की ज्ञात आबादी (54 तेंदुए) से अधिक है।

सर्वेक्षण की रूपरेखा:
- होलेमट्ठी नेचर फाउंडेशन ने लगभग 282 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले बेंगलुरु के वन क्षेत्रों में 250 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाकर यह अध्ययन किया।
- सर्वेक्षण के तीन मुख्य उद्देश्य थे:
- बेंगलुरु के आसपास तेंदुओं की जनसंख्या का अनुमान लगाना।
- खंडित पारिस्थितिकी में तेंदुओं के आवास उपयोग और गति पैटर्न का अध्ययन करना।
- मानव-तेंदुआ सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने हेतु संरक्षण रणनीतियाँ सुझाना।
मुख्य निष्कर्ष:
- कुल अनुमानित तेंदुए: 80–85
- बनरगट्टा राष्ट्रीय उद्यान (BNP): 54 तेंदुए (2019 में 40 से वृद्धि)
- शहर के किनारे वाले क्षेत्र: लगभग 30 तेंदुए
- प्रमुख क्षेत्र: तुरहल्ली, बी.एम. कावाल, यू.एम. कावाल, रोएरिच एस्टेट, हेसरघट्टा, मंडूर, आदि
- इसके अतिरिक्त, कैमरा ट्रैप में 34 स्तनधारी प्रजातियां देखी गईं।
- इनमें से 8 IUCN रेड लिस्ट में सूचीबद्ध हैं:
- 4 संकटग्रस्त (Endangered)
- 4 निकट संकटग्रस्त (Near Threatened)
- वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत:
- अनुसूची-I में 22 प्रजातियाँ
- अनुसूची-II में 5 प्रजातियाँ दर्ज की गईं।
तेंदुआ संख्या में वृद्धि के कारण:
- बनरगट्टा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा और पर्याप्त शिकार उपलब्धता
- स्थानीय समुदायों का तेंदुओं के साथ शांत सह-अस्तित्व
- संघर्षग्रस्त तेंदुओं का रणनीतिक स्थानांतरण
HNF की अनुशंसाएँ:
- बी.एम. कावाल, यू.एम. कावाल, रोएरिच एस्टेट, गोल्लाहल्ली गुड्डा जैसे क्षेत्रों को संरक्षण रिजर्व घोषित किया जाए।
- दुर्गडकाल RF और अन्य अघोषित वनों को बनरगट्टा राष्ट्रीय उद्यान में जोड़ा जाए।
- मुनेश्वरबेट्टा–BNP वन्यजीव कॉरिडोर को सुरक्षित किया जाए।
- BNP में भविष्य में तेंदुओं के स्थानांतरण से बचा जाए।
- स्थानीय समुदायों में जागरूकता अभियान चलाकर सह-अस्तित्व की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाए।
होलेमट्ठी नेचर फाउंडेशन(HNF) के बारे में:

- यह एक गैर‑सरकारी संगठन (ट्रस्ट) है।
- इसे 10 जुलाई 2020 को कर्नाटक में स्थापित किया गया था।
- इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।
- यह दक्षिण भारत की वन्यजीव विविधता और;
- पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा के लिए कार्य करता है।
प्रश्न. 2024–2025 के कैमरा-ट्रैप सर्वेक्षण के अनुसार बेंगलुरु क्षेत्र में अनुमानित तेंदुओं की संख्या क्या है?
(a) 40–50
(b) 60–70
(c) 80–85
(d) 90–100
|