हाल ही में पश्चिम अफ्रीकी देश ‘बेनिन’ में तख्तापलट के प्रयास को विफल कर दिया गया है।
बेनिन के बारे में
- पश्चिम अफ्रीका में स्थित बेनिन देश की सीमा चार देशों से लगती है जिसमें उत्तर-पूर्व में नाइजर, पूर्व में नाइजीरिया, पश्चिम में टोगो और उत्तर-पूर्व में बुर्किना फासो हैं।
- दक्षिण में बेनिन की खाड़ी पर समुद्र तट का एक छोटा सा विस्तार है जो अटलांटिक महासागर में गिनी की खाड़ी का हिस्सा है।
- नाइजर नदी के अलावा बेनिन में तीन प्रमुख नदियाँ मोनो, कूफो एवं ओउमे हैं। नाइजर नदी अपनी सहायक नदियों मेक्रो, अलीबोरी व सोता के साथ देश के उत्तर-पूर्वी भाग को जल प्रदान करती हैं।
- इसकी आधिकारिक राजधानी पोर्टो-नोवो है किंतु कोटोनौ बेनिन का सबसे बड़ा शहर, इसका मुख्य बंदरगाह एवं इसकी वास्तविक प्रशासनिक राजधानी है।
- बेनिन की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। हालाँकि, फॉन एवं योरूबा जैसी स्वदेशी भाषाएँ प्राय: बोली जाती हैं। यहाँ की मुद्रा कम्युन्यूट फाइनैंसीयर अफ्रीकन फ़्रैंक (XOF) है।
- बेनिन 19वीं सदी के अंत से 1960 तक एक फ्रांसीसी उपनिवेश था। यह एक राष्ट्रपति-प्रधान गणराज्य है। यह बहुदलीय लोकतांत्रिक प्रणाली का पालन करता है।