New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत एवं ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक

प्रारंभिक परीक्षा – द्विपक्षीय बैठक
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2  

चर्चा में क्यों

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के बीच 9 जनवरी, 2024 को लंदन में द्विपक्षीय बैठक हुई।

Bilateral-meeting

प्रमुख बिंदु 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 वर्षों में ब्रिटेन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री हैं।
  • इससे पूर्व भारत की ओर से तत्कालीन रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस की ब्रिटेन यात्रा जनवरी 2002 में हुई थी।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ एक  बैठक हुई।
  • इस दौरान भारत-ब्रिटेन रक्षा संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा की गई।
  • इसमें रक्षा सहयोग, सुरक्षा के साथ ही रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • द्विपक्षीय बैठक के बाद दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इसमें से एक समझौता ज्ञापन द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय कैडेट आदान-प्रदान कार्यक्रम के संचालन से संबंधित है।
  • दूसरा समझौता ज्ञापन अनुसंधान एवं विकास में रक्षा सहयोग के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और ब्रिटेन की रक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (DSTL) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • यह समझौता दोनों देशों के लोगों खासकर युवाओं के बीच आदान-प्रदान और रक्षा अनुसंधान सहयोग को गति प्रदान करेंगे।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के बीच 9 जनवरी, 2024 को लंदन में द्विपक्षीय बैठक हुई।
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 वर्षों में ब्रिटेन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री हैं।
  3. द्विपक्षीय बैठक के बाद दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत - ब्रिटेन रणनीतिक संबंध को मजबूत करने वाले प्रमुख कारकों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत :the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR