New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

BRS CoPs 2025

  • आयोजन : 28 अप्रैल से 9 मई 2025 के मध्य बेसल, रॉटरडैम एवं स्टॉकहोम अभिसमयों (BRS Conventions) के लिए पक्षकारों का सम्मेलन (CoPs) जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में संपन्न हुआ।
  • सम्मेलन की थीम : ‘अदृश्य को दृश्य बनाएँ : रसायनों एवं अपशिष्टों का अच्छा प्रबंधन’
  • कार्य : इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण वार्ता के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि रसायनों एवं अपशिष्टों के प्रबंधन के लिए नए उपायों व रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए।

BRS CoPs के बारे में

  • यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है।
  • उद्देश्य : खतरनाक रसायनों एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर वैश्विक कार्रवाई को आगे बढ़ाना।
  • भारत इन तीनों सम्मेलनों का एक पक्षकार है।

तीनों अभिसमयों के बारे में

बेसल अभिसमय

  • इसे 1989 में स्विट्जरलैंड में अपनाया गया था। यह 1992 में लागू हुआ था। इसका उद्देश्य खतरनाक अपशिष्ट की उत्पत्ति को कम करना और पर्यावरण की दृष्टि से उसके उचित प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
  • पर्यावरणीय सिद्धांतों के अनुरूप न होने वाले आवागमन को प्रतिबंधित करते हुए अनुमेय सीमा पार अपशिष्ट स्थानांतरण के लिए एक नियामक प्रणाली स्थापित की गई है।

खतरनाक रसायनों एवं कीटनाशकों पर रॉटरडैम अभिसमय

वर्ष 1998 में रॉटरडैम, नीदरलैंड में अपनाया गया; 2004 में लागू हुआ। यह स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए खतरनाक रसायनों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में साझा जिम्मेदारी व सहयोग को बढ़ावा देता है।

स्थायी कार्बनिक प्रदूषकों (पी.ओ.पी.) पर स्टॉकहोम अभिसमय

  • वर्ष 2001 में स्टॉकहोम, स्वीडन में अपनाया गया; 2004 में लागू हुआ। यह पी.ओ.पी. से मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए एक वैश्विक संधि है।
  • उद्देश्य : खतरनाक पी.ओ.पी. को खत्म करना, सुरक्षित विकल्पों की ओर संक्रमण का समर्थन करना, कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पीओपी को लक्षित करना आदि।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR