New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

बुरहानपुर को केला प्रसंस्करण के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त 

प्रारंभिक परीक्षा – केला प्रसंस्करण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों

 03 जनवरी,2024 को नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में बुरहानपुर जिले को केला प्रसंस्करण के लिए नेशनल वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट अवॉर्ड 2023 दिया गया है।

banana-processing

प्रमुख बिंदु 

  • नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुरहानपुर जिले के कलेक्टर भव्या मित्तल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
  • बुरहानपुर को यह अवॉर्ड केले का उत्पादन, व्यापार बढ़ाने और प्रसंस्करण क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया है।
  • बुरहानपुर जिले में केला चिप्स, केला पाउडर, राखियां, साज सज्जा की वस्तुएं, घरेलू सामान, चटाई, पर्स, टोकरियां, पायदान सहित अन्य उत्पाद निर्मित होते हैं।
  • बुरहानपुर में केला पैकिंग व ग्रेडिंग की यूनिट्स स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से रोजाना लगभग 20 से 30 मीट्रिक टन केला दुबई, तुर्की, बहरीन और अन्य देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।
  • बुरहानपुर द्वारा देश के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में भी केले की आपूर्ति की जाती है।
  • इस जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केले के रेशे से सेनेटरी नेपकिन तैयार करने का प्रशिक्षण एवं हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

'वन डिसट्रिक्ट वन प्रोडक्ट'

  • भारत सरकार द्वारा देशभर में 'वन डिसट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' प्रोग्राम चलाया जा रहा है।
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देकर देश और देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
  • इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले से एक अद्वितीय उत्पाद का चयन कर उसे ब्रांड बनाकर प्रचार करना है
  • इस तरह देश भर में उत्पादों की विविध श्रृंखला को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इसमें हथकरघा और हस्तशिल्प सहित विभिन्न उत्पाद शामिल हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 03 जनवरी,2024 को नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में बुरहानपुर जिले को केला प्रसंस्करण के लिए नेशनल 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट अवॉर्ड 2023' दिया गया है।
  2. बुरहानपुर की मुख्य फसल केले का उत्पादन, व्यापार बढ़ाने और प्रसंस्करण क्षेत्र में कार्य करने के लिए अवॉर्ड दिया गया है।
  3. भारत सरकार द्वारा देशभर में 'वन डिसट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : वन डिसट्रिक्ट वन प्रोडक्ट क्या है? 'वन डिसट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' के प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

स्रोत : pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR