New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

कार्लोस अल्काराज़ ने 2025 फ्रेंच ओपन जीता

चर्चा में क्यों?

कार्लोस अल्काराज़ ने जैनिक सिनर को हराकर 2025 फ्रेंच ओपन जीता।

2025 फ्रेंच ओपन फाइनल:

  • कार्लोस अल्काराज़ ने 5 घंटे 29 मिनट तक चले सबसे लंबे फ्रेंच ओपन फाइनल में जैनिक सिनर को हराया।
  • यह अल्काराज़ की लगातार दूसरी फ्रेंच ओपन और कुल पांचवीं ग्रैंड स्लैम खिताबी जीत है।
  • यह ओपन एरा का अब तक का सबसे लंबा फ्रेंच ओपन पुरुष एकल फाइनल बन गया।
  • कार्लोस अल्काराज़ (22 वर्ष) स्पेन से सम्बन्धित है।
  • जैनिक सिनर (23 वर्ष) इटली से सम्बन्धित है।

 2025 फ्रेंच ओपन के विजेता:

वर्ग

विजेता

उपविजेता

पुरुष एकल

कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन)

जैनिक सिनर (इटली)

महिला एकल

कोको गौफ़ (अमेरिका)

आर्यना सबालेंका (बेलारूस)

महिला युगल

जैस्मिन पाओलिनी और सारा ईरानी (इटली)

अन्ना डेनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक

पुरुष युगल

मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) और होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेंटीना)

जो सैलिसबरी और राजीव राम (ब्रिटेन/अमेरिका)

फ्रेंच ओपन के बारे में:

  • स्थान: रोलां-गैरोस स्टेडियम, पेरिस, फ्रांस
  • आयोजक संस्था: फ्रांसीसी टेनिस महासंघ (FFT)
  • आयोजन समय: प्रतिवर्ष मई के अंतिम सप्ताह से जून के आरंभ तक
  • ग्रैंड स्लैम स्थान: यह चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से एक है (अन्य तीन: ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन, यूएस ओपन)
  • कोर्ट का प्रकार: क्ले कोर्ट (मिट्टी का मैदान)
  • एकमात्र ग्रैंड स्लैम जो क्ले कोर्ट पर खेला जाता है।

ग्रैंड स्लैम:

  • ग्रैंड स्लैम टेनिस में चार सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन के समूह को कहा जाता है।

 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों का क्रम  

क्रम

टूर्नामेंट

आयोजन समय

स्थान

कोर्ट प्रकार

1

ऑस्ट्रेलियन ओपन

जनवरी

मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

हार्ड कोर्ट

2

फ्रेंच ओपन

मई-जून

पेरिस, फ्रांस

क्ले कोर्ट

3

विंबलडन

जून-जुलाई

लंदन, इंग्लैंड

घास (ग्रास) कोर्ट

4

यूएस ओपन

अगस्त-सितंबर

न्यूयॉर्क, अमेरिका

हार्ड कोर्ट

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने 2025 फ्रेंच ओपन पुरुष एकल का खिताब जीता?

(a) जैनिक सिनर

(b) नोवाक जोकोविच

(c) कार्लोस अल्काराज़

(d) स्टेफानोस सित्सिपास

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR