New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के यूट्यूब अकाउंट पर प्रतिबन्ध

चर्चा में क्यों ?

  • दुनिया में पहली बार, ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह निर्णय लिया है कि दिसंबर 2025 से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए YouTube अकाउंट बनाना प्रतिबंधित होगा। 

अब तक की स्थिति:

  • इससे पहले यह प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया में TikTok, Snapchat, Instagram, Facebook और X (पूर्व में Twitter) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहले से ही लागू है।
  • अब YouTube को भी eSafety कमिश्नर की सिफारिशों के आधार पर इस सूची में शामिल किया गया है।

YouTube को क्यों शामिल किया गया ?

यद्यपि YouTube को परंपरागत रूप से एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जाता है, अधिकारियों ने इस पर निम्नलिखित कारणों से चिंताएँ जताई हैं:

  • बच्चों के सामने हिंसा, अश्लीलता या भ्रामक जानकारी वाले वीडियो आ सकते हैं।
  • कमेंट सेक्शन या लाइव चैट्स में बच्चों को तंग किया जा सकता है।
  • वीडियो में दिखाए जाने वाले अवास्तविक जीवन शैली, सौंदर्य मानक या लोकप्रियता की दौड़ से बच्चों में अवसाद, आत्म-संदेह और अकेलेपन की भावना पनप सकती है।
  • कम उम्र के बच्चे अक्सर अपनी गोपनीय जानकारी साझा कर देते हैं, जिससे वे ऑनलाइन खतरों के प्रति संवेदनशील बन जाते हैं।

अन्य देशों में ऑनलाइन सुरक्षा के लिए प्रयास

चीन  

  • चीन में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम हैं।
  • TikTok का चीनी संस्करण Douyin, बच्चों के लिए 45 मिनट प्रतिदिन की सीमा निर्धारित करता है।
  • रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बच्चों को ऐप्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।
  • सभी यूज़र्स को रीयल-नेम वेरिफिकेशन कराना होता है।

 फ्रांस  

  • अप्रैल 2023 में फ्रांस सरकार ने एक प्रस्तावित कानून पारित किया जिसके तहत 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता की अनुमति अनिवार्य है।
  • प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करना होता है कि उपयोगकर्ता की आयु की सत्यता की पुष्टि की गई है।

  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

  • अमेरिका में Children’s Online Privacy Protection Act (COPPA) कानून लागू है, जिसके तहत 13 साल से कम उम्र के बच्चों से गोपनीय जानकारी एकत्र करना प्रतिबंधित है।
  • YouTube ने COPPA के कारण YouTube Kids ऐप बनाया, और 13 साल से कम बच्चों के लिए सीमित सुविधाएं लागू की हैं।

  यूनाइटेड किंगडम (UK)

  • यूके में Age Appropriate Design Code (Children’s Code) लागू है।
  • यह कोड डिजिटल सेवाओं को बाध्य करता है कि वे 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए गोपनीयता, सुरक्षा और सामग्री को लेकर विशेष प्रावधान अपनाएँ।
  • इसमें डिफ़ॉल्ट रूप से लो-प्रोफाइल सेटिंग्स रखना शामिल है।

  जर्मनी 

  • जर्मनी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आयु सत्यापन तंत्र अपनाने के लिए बाध्य किया गया है।
  • बच्चों की सुरक्षा के लिए YouTube समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स को कई मामलों में कंटेंट को ब्लॉक करना पड़ता है।

प्रश्न. किस देश ने दिसंबर 2025 से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए YouTube अकाउंट बनाना प्रतिबंधित कर दिया है ?

(a) अमेरिका

(b) फ्रांस

(c) ऑस्ट्रेलिया

(d) जर्मनी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X