New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

4 दिसंबर को 'एकतरफा बलपूर्वक उपायों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' की घोषणा

चर्चा में क्यों?

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक ऐतिहासिक निर्णय में 4 दिसंबर को "एकतरफा बलपूर्वक उपायों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में घोषित किया।
  • यह दिन वर्ष 2025 से प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। 
  • इस घोषणा को महासभा में 116 देशों के समर्थन के साथ पारित किया गया, 

जबकि 51 देशों ने विरोध किया और 6 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

Unilateral-Coercive-Measures

क्या हैं एक तरफा बलपूर्वक उपाय?

  • एक तरफा बलपूर्वक उपाय वे प्रतिबंधात्मक नीतियाँ हैं, 
    • जिन्हें कोई देश या समूह किसी अन्य देश पर बिना संयुक्त राष्ट्र जैसी बहुपक्षीय संस्था की स्वीकृति के लागू करता है। 
  • इनमें आर्थिक, वित्तीय या व्यापारिक प्रतिबंध शामिल होते हैं, जिनका असर सामान्य नागरिकों तक पहुंचता है।

घोषणा का उद्देश्य

  • प्रस्ताव A/79/L.93 के तहत घोषित इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य;
    • वैश्विक स्तर पर इस बात की समझ बढ़ाना है कि एकतरफा प्रतिबंध किस प्रकार मानव अधिकारों, सामाजिक-आर्थिक विकास और मूलभूत आवश्यकताओं (जैसे खाद्य, दवा, प्रौद्योगिकी) तक पहुंच को बाधित करते हैं।

प्रमुख प्रतिक्रियाएं:

इरीट्रिया (Friends of the UN Charter समूह की ओर से):

  • UCMs को “राजनीतिक और आर्थिक मजबूरी के हथियार” के रूप में निरूपित किया।
  • इन उपायों को नागरिकों के जीवन को प्रभावित करने वाला करार दिया, क्योंकि वे आवश्यक सेवाओं और संसाधनों तक पहुंच को रोकते हैं।
  • उन्होंने 4 दिसंबर को वैश्विक चेतना को आकार देने वाला प्रतीकात्मक दिन बताया।

जिम्बाब्वे (SADC की ओर से):

  • जिम्बाब्वे पर पिछले दो दशकों से लगाए गए UCMs को विकास में बाधक बताया।
  • उन्होंने बताया कि दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्र पहले से ही 24 अक्टूबर को प्रतिबंध विरोधी दिवस के रूप में मनाता है।

यूरोपीय संघ (EU):

  • प्रतिबंधों को अंतर्राष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों के उल्लंघन के जवाब में वैध उपकरण बताया।
  • कहा कि EU के प्रतिबंध “लक्षित और मानवीय कानूनों के अनुरूप” होते हैं तथा मानवीय सहायता बाधित नहीं करते।

संयुक्त राज्य अमेरिका:

  • आतंकवाद, परमाणु प्रसार, मानव तस्करी और संगठित अपराध से लड़ने के लिए UCMs को आवश्यक बताया।
  • यह दावा किया कि अमेरिकी प्रतिबंध मानवीय संकट नहीं पैदा करते और इन्हें न्यूनतम मानवीय प्रभाव सुनिश्चित करने के साथ लागू किया जाता है।

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एकतरफा बलपूर्वक उपायों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस तिथि को मनाने की घोषणा की है?

(a) 24 अक्टूबर

(b) 17 जून

(c) 4 दिसंबर

(d) 10 दिसंबर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR