New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

दीपक बागला बने अटल इनोवेशन मिशन के नए निदेशक

चर्चा में क्यों ?

  • भारत सरकार ने दीपक बागला को अटल इनोवेशन मिशन (AIM) का नया मिशन निदेशक नियुक्त किया है। 
  • यह नियुक्ति देश में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को और मजबूती देने के प्रयासों को नई दिशा देने का संकेत है। 
  • AIM नीति आयोग के तहत एक प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो नवाचार को संस्थागत स्वरूप देता है।

पृष्ठभूमि: AIM की भूमिका और संरचना

  • अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग की एक रणनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य देशभर में नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता, और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। 
  • यह विशेषकर छात्रों, स्टार्टअप्स और नवाचार-संचालित संस्थानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाता है जैसे –
    • अटल टिंकरिंग लैब्स (ATLs)
    • अटल इनक्यूबेशन सेंटर्स (AICs)
    • प्रथम-पीढ़ी के नवाचार कार्यक्रम
    • क्षेत्र आधारित नवाचार चुनौतियाँ

दीपक बागला: अनुभव और दृष्टिकोण का समावेश

  • दीपक बागला पहले इन्वेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं।
  • इन्होंने वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसियों (WAIPA) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
  • इनके पास वैश्विक निवेश मंचों, कूटनीतिक वार्ताओं, और नीतिगत संरचना में वर्षों का अनुभव है। 
  • इस कारण उम्मीद है कि AIM को अब रणनीतिक साझेदारी, मापन योग्य परिणामों और वैश्विक नवाचार नेटवर्क से जोड़ने में तेजी आएगी।

AIM का नवीनीकृत अधिदेश और भविष्य की दिशा

  • केंद्रीय कैबिनेट द्वारा AIM को मिले नए समर्थन के तहत अब यह मिशन केंद्रित और स्केलेबल नवाचार कार्यक्रमों को लागू करने के लिए तैयार है। इसके अंतर्गत –
    • स्टूडेंट इनोवेशन को प्राथमिकता
    • स्टार्टअप इनक्यूबेशन और सीड फंडिंग
    • AI, कृषि, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नवाचार
    • ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में नवाचार फैलाना

प्रश्न :-दीपक बागला को हाल ही में किस पद पर नियुक्त किया गया है?

(a) नीति आयोग के अध्यक्ष

(b) इन्वेस्ट इंडिया के CEO

(c) अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक

(d) स्टार्टअप इंडिया के प्रमुख

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X