New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 14th July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 14th July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

दीपिका पादुकोण हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

  • 3 जुलाई 2025 को भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
  • वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम?

  • हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम मनोरंजन जगत का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
  • इसमें फिल्म, संगीत, टीवी, रेडियो और लाइव थिएटर के क्षेत्र में योगदान देने वाली हस्तियों को हॉलीवुड बुलेवार्ड और वाइन स्ट्रीट पर उनके नाम का एक स्टार दिया जाता है।
  • यह सम्मान पूरी दुनिया में उनकी लोकप्रियता, प्रभाव और योगदान को दर्शाता है।

दीपिका पादुकोण: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकता सितारा

  • दीपिका को 2026 वॉक ऑफ फेम क्लास के लिए चुना गया है, जिसमें कुल 35 कलाकारों को यह सम्मान मिलेगा।
  •  इस सूची में उनके साथ शामिल अन्य वैश्विक सितारे हैं –
    • माइली साइरस
    • टिमोथी चालमेट
    • एमिली ब्लंट
    • गॉर्डन रामसे
    • रेचल मैकएडम्स
    • मैरियन कोटिलार्ड

चयन समिति की प्रतिक्रिया

  • वॉक ऑफ फेम चयन समिति के अध्यक्ष पीटर रोथ ने कहा: “इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने मनोरंजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। हमें उन्हें सम्मानित कर गर्व हो रहा है।”

दीपिका की हॉलीवुड यात्रा

  • दीपिका ने 2017 में हॉलीवुड में कदम रखा, फिल्म:-XXX: Return of Xander Cage
    जिसमें उन्होंने विन डीजल के साथ अभिनय किया।
  •  इन्होंने मेट गाला, कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
  • टाइम मैगज़ीन ने उन्हें विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया है।

भारत के लिए गर्व का क्षण

  • दीपिका का यह सम्मान न केवल उनके करियर की उपलब्धि है, बल्कि यह भारत के लिए भी सांस्कृतिक और वैश्विक पहचान का प्रतीक है।
  • यह भारतीय अभिनेत्रियों की अंतरराष्ट्रीय पहुंच और सम्मान का नया अध्याय है।

प्रश्न :-हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री कौन बनीं?

(a) प्रियंका चोपड़ा

(b) ऐश्वर्या राय

(c) दीपिका पादुकोण

(d) करीना कपूर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR