New
The Biggest Summer Sale UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 31 May 2025 New Batch for GS Foundation (P+M) - Delhi & Prayagraj, Starting from 2nd Week of June. UPSC PT 2025 (Paper 1 & 2) - Download Paper & Discussion Video The Biggest Summer Sale UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 31 May 2025 New Batch for GS Foundation (P+M) - Delhi & Prayagraj, Starting from 2nd Week of June. UPSC PT 2025 (Paper 1 & 2) - Download Paper & Discussion Video

विकसित कृषि संकल्प अभियान

चर्चा में क्यों?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा खरीफ-पूर्व अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से 12 जून के बीच किया जाएगा।

कृषि संकल्प अभियान के बारे में:

  • विकसित कृषि संकल्प अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल है।
  • इसका उद्देश्य भारतीय कृषि का आधुनिकीकरण करना है।
  • यह अभियान वैज्ञानिक प्रसार, स्थायी कृषि प्रथाओं और किसान सशक्तीकरण के माध्यम से कार्य करता है।

आयोजन की आवृत्ति

  • यह अभियान वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है:
    • खरीफ बुवाई से पहले
    • रबी बुवाई से पहले
  • उद्देश्य: किसानों को समय पर मार्गदर्शन देना, ताकि फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन में सुधार हो सके।

भौगोलिक और सामाजिक कवरेज

  • कुल 723 जिलों में अभियान का संचालन।
  • 65,000+ गाँवों को शामिल करने का लक्ष्य।
  • 1.3 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे जोड़ने की योजना।

अभियान की विशेषताएँ

  • विज्ञान-समर्थित, जलवायु-सहिष्णु और किसान-केंद्रित कृषि को बढ़ावा देना।
  • भारत को “बास्केट ऑफ द वर्ल्ड” बनाने की दीर्घकालिक दृष्टि के अनुरूप।

प्रमुख आयोजक संस्थाएँ

  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद 
  • राज्य कृषि विभाग
  • कृषि विज्ञान केंद्र 
  • किसान उत्पादक संगठन 

प्रश्न: विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन कौन-सा मंत्रालय करता है?

(a) ग्रामीण विकास मंत्रालय

(b) खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

(c) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

(d) जल शक्ति मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR