New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM Festive Month Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 30th Oct., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM Festive Month Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 30th Oct., 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM

WHO द्वारा डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म लॉन्च

प्रारंभिक परीक्षा- WHO, GIDH
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2, महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान

संदर्भ-

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 20 फरवरी, 2024 को ‘डिजिटल हेल्थ पर ग्लोबल इनिशिएटिव’ (GIDH) लॉन्च किया, जो विभिन्न देशों के बीच ज्ञान और डिजिटल उत्पादों को साझा करने का एक मंच है।

WHO

मुख्य बिंदु-

  • वर्ष, 2023 में G20 के बैठक की अध्यक्षता भारत ने की थी।
  • इस बैठक  के दौरान निम्नलिखित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की गई; 
    • सतत विकास लक्ष्य
    • तकनीकी परिवर्तन और सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढाँचा
    • हरित विकास और पर्यावरण के लिए जीवन शैली (LiFE) पर प्रगति
    • बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार
    • महिलाओं के नेतृत्व में विकास
    • अंतर्राष्ट्रीय शांति और सद्भाव
  • इसमें से एक तकनीकी परिवर्तन और सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढाँचा’ पर कार्य करते हुए WHO ने GIDH को लॉन्च किया।
  • कोविड महामारी डिजिटल परिवर्तन के लिए एक उत्प्रेरक थी।
  • यह डिजिटल स्वास्थ्य वर्ष, 2030 तक सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और स्वास्थ्य संबंधी सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में एक त्वरक है। 

डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म (Global Initiative on Digital Health- GIDH)-

  • यह प्लेटफॉर्म निम्नलिखित घटकों के नेटवर्क का एक नेटवर्क होगा,  
    • देश के लिए आवश्यक ट्रैकर 
    • देश के संसाधनों का पोर्टल अर्थात् देश में उपलब्ध संसाधनों का एक मानचित्र 
    • ट्रांसफार्मेशन टूलबॉक्स, जो गुणवत्ता युक्त डिजिटल उपकरण तथा ज्ञान को साझा करेगा

GIDH का उद्देश्य- 

  • डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन के लिए स्पष्ट प्राथमिकता-संचालित निवेश योजनाएँ विकसित करना।
  • डिजिटल स्वास्थ्य संसाधनों की रिपोर्टिंग और पारदर्शिता में सुधार।
  • प्रगति में तेजी लाने के लिए क्षेत्रों और देशों में ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग को सुविधाजनक बनाना।
  • देशों में डिजिटल स्वास्थ्य प्रशासन के लिए संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण का समर्थन करना।
  • डिजिटल स्वास्थ्य 2020-2025 और इसके अगले चरण पर वैश्विक रणनीति के कार्यान्वयन के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता बढ़ाना।

GIDH द्वारा सहायता-

  • GIDH देशों को तीन प्रकार से सहयोग प्रदान करेगा; 
    • देशों की आवश्यकताओं पर ध्यान देकर 
    • विखंडन और ओवरलैपिंग से बचने के लिए संसाधनों को संरेखित करके
    • गुणवत्ता युक्त उत्पाद प्रदान करके
  • नए उपकरण सामान्य मानकों या साझा दृष्टिकोण का पालन किए बिना बनाए जाते हैं, अतः विखंडन और ओवरलैपिंग हो जाते हैं। 
  • स्वास्थ्य कर्मियों को अलग-अलग बीमारियों के लिए अलग-अलग उपकरण ले जाने की आवश्कता नहीं पड़ेगी।
  • उन्हें इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक दोनों रिकॉर्ड रखने की ज़रूरत नहीं होगी।
  • यह मंच डिजिटल स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों को लोकतांत्रिक बनाने में मदद करेगा। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WHO) -

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। 
  • इसकी स्थापना 7 अप्रैल,1948 को की गई थी। 
  • WHO के स्थापना दिवस 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • स्विटजरलैंड के जेनेवा में इसका मुख्यालय है।
  • इसका कार्य सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाना है।
  • 12 जनवरी 1948 को भारत WHO का सदस्य बना
  • दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए WHO क्षेत्रीय समिति का पहला सत्र 4-5 अक्टूबर 1948 को भारतीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में आयोजित किया गया था। 
  • इसका उद्घाटन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा लॉन्च किया गया ‘डिजिटल हेल्थ पर ग्लोबल इनिशिएटिव’ किन घटकों के नेटवर्क का एक नेटवर्क होगा?

  1. देश के लिए आवश्यक ट्रैकर 
  2. देश के संसाधनों का पोर्टल
  3. ट्रांसफार्मेशन टूलबॉक्स

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा लॉन्च किए गए ‘डिजिटल हेल्थ पर ग्लोबल इनिशिएटिव’ के कार्यों की चर्चा करें. यह विभिन्न देशों की किस प्रकार से सहायता करेगा?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X