New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डिजिटल सार्वजनिक ढांचा

प्रारंभिक परीक्षा: डिजिटल सार्वजनिक ढांचा, इंडिया स्टैक
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3

सन्दर्भ:

डिजिटल सार्वजनिक ढांचे (DPI) से मिलने वाले राजस्व पर सॉफ्टवेयर कंपनियों के निकाय NASSCOM और प्रबंधन परामर्श कंपनी आर्थर डी लिटिल ने “DPI ऑफ इंडिया- एक्सेलरेटिंग इंडियाज़ डिजिटल इंक्लूजन” शीर्षक से  एक रिपोर्ट जारी की है।

DPI

प्रमुख बिंदु:

  • वर्ष 2022 में DPI से मिलने वाले राजस्व ने देश की GDP में 0.9% (कुल 31.8 अरब डालर) का योगदान दिया है।
  • NASSCOM का अनुमान है कि वर्ष 2030 तक DPI का GDP में योगदान 2.9 -4.2% तक हो जाएगा। 
  • DPI भारत को वर्ष 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर ले जाएगा।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 30 से अधिक देश सामाजिक और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए अपने देशों में UPI और आधार जैसे भारत के DPI को या तो अपना रहे हैं या लागू करने की योजना बना रहे हैं।

UPI

डिजिटल सार्वजनिक ढांचा (DPI):

  • यह डिजिटल प्लेटफार्मों और प्रौद्योगिकियों का एक संग्रह है; जैसे- आधार, डिजिटल लॉकर, डिजीयात्रा, UPI आदि
  • इन प्रौद्योगिकियों को सरकारों, नियामकों, निजी क्षेत्र, स्वयंसेवकों सहित विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग के माध्यम से विकसित किया गया है।

इंडिया स्टैक:

  • यह API (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस) का एक सेट है।
  • यह विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की डिजिटल सेवाओं को प्रदान करने हेतु एक सुदृढ़ डिजिटल बुनियादी संरचना का निर्माण करती है। 
  • यह सरकारों, व्यवसायों, स्टार्टअप और डेवलपर्स को रिमोटली,ऑटोमेटिकली, पेपरलेस और कैशलेस सेवा वितरण को सक्षम बनाने के लिए आवश्यक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कराता है।

डिजिटल सार्वजनिक ढांचे का उद्देश्य: 

  • डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना
  • निवासियों की सामाजिक सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करना
  • सुरक्षित तरीके से आर्थिक अवसर उपलब्ध कराना

DPI को अपनाने में चुनौतियाँ:

  • मंत्रालयों के बीच आपसी सामंजस्य में कमी
  • रियल टाइम डेटा की उपलब्धता में समस्याएँ
  • पसंदीदा भाषाओं में पहुँच की बाधा
  • डिजिटल साक्षरता में कमी; आदि

  DPI क्षमता बढानें के लिए रिपोर्ट में सिफारिशें:

  • डिजिटल तंत्र को एकीकृत करने के लिए नवीन तकनीकों का इस्तेमाल किया जाए।
  • मौजूदा डिजिटल तंत्र के उपयोग के बारे में जागरुकता बढ़ानी चाहिए।
  • निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए।
  • मौजूदा DPI का लाभ उठाने के लिए उत्पादों और सेवाओं का निर्माण करना चाहिए; आदि।

प्रश्न:- डिजिटल सार्वजनिक ढांचे के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह डिजिटल प्लेटफार्मों जैसे- UPI आदि का एक संग्रह है।
  2.  इसे इंडिया स्टैक के नाम से भी जाना जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: डिजिटल सार्वजनिक ढांचे के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए इसे सुदृढ़ करने के प्रयास सुझाएँ।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR