New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पृथ्वी से लगभग 66 प्रकाश वर्ष दूर एक नए ग्रह की खोज 

प्रारम्भिक परीक्षा – पृथ्वी से लगभग 66 प्रकाश वर्ष दूर एक नए ग्रह की खोज
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-1 (भूगोल)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में, पृथ्वी से लगभग 66 प्रकाश वर्ष दूर, एक नए ग्रह की खोज की।

planet

प्रमुख बिंदु :-

  • इस ग्रह की खोज कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय द्वारा की गई है। 
  • यह ग्रह तारा (Star) HD 104067 की परिक्रमा कर रहा है। 
  • यह प्रत्येक 55 दिनों में इसकी एक परिक्रमा पूरी करता है।
  • यह विशाल गैसों का एक गोला है। 
  • इस गृह पर जवालामुखी प्रक्रिया के कारण इसका तापमान 2300°C (4172°F) तक है। 
  • इससे यह पिघला हुआ एवं चमकदार प्रतीत होता है।
  • इस ग्रह की सतह का तापमान टंगस्टन को भी पिघला सकता है, जो 3422 डिग्री सेल्सियस पर पिघल जाता है।
  • इससे यह ग्रह निर्जन बना हुआ है।  
  • वैज्ञानिकों द्वारा किये गए अध्ययन में दो अतिरिक्त ग्रहों की भी जानकारी दी गई है। 
  • इनमें एक यूरेनस के आकार का है, जो अपने तारे के चारों ओर 14 दिन में एक चक्कर लगा लेता है।। 
  • दूसरा, जिसका नाम TOI-6713.01 है।
  • यह पृथ्वी से लगभग 30% बड़ा है, यह केवल 2.2 दिनों में अपने तारे के चारों ओर एक चक्कर लगा लेता है।
  • इन ग्रहों की खोज दो अलग-अलग खगोलीय तकनीकों के माध्यम की गई है। 
  • पहला, किसी ग्रह द्वारा अपने तारे पर लगाए जाने वाले गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के अवलोकन पर निर्भर करता है, जिससे तारे के प्रकाश में एक पता लगाने योग्य डगमगाहट पैदा होती है। 
  • दूसरी विधि तारे की चमक में गिरावट देखती है, जो यह संकेत देती है कि एक ग्रह उसके सामने से गुजर रहा है और क्षण भर के लिए उसकी रोशनी को अवरुद्ध कर रहा है। 

ग्रह(Planet):-

venus

  • तारों की परिक्रमा करने वाले प्रकाश रहित आकाशीय पिण्ड को ग्रह कहा जाता है। 
  • ये सूर्य से ही निकले हुए पिंड होते हैं तथा अपने सूर्य की परिक्रमा करते हैं। 
  • इनका अपना प्रकाश नहीं होता है।  
  • ये सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं एवं ऊष्मा प्राप्त करते हैं। 
  • पृथ्वी भी एक ग्रह है और ब्रह्मांड में यह एकमात्र स्थान है जहाँ जीवन है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :- हाल ही में किस विश्वविध्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा  पृथ्वी से लगभग 66 प्रकाश वर्ष दूर, एक नए ग्रह की खोज की गई है? 

(a) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय 

(b) स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

(c) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय

(d) कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय

उत्तर (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X