New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फास्ट पैट्रोल वेसल ‘अचल’

16 जून, 2025 को गोवा में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा निर्मित आठ फास्ट पैट्रोल वेसल्स (FPVs) की श्रृंखला में पांचवां पोत ‘अचल’ का औपचारिक रूप से जलावतरण किया गया। 

फास्ट पैट्रोल वेसल ‘अचल’ के बारे में 

  • क्या है : यह गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा निर्मित आठ फास्ट पैट्रोल वेसल्स (FPVs) की श्रृंखला में पाँचवां पोत है। 
    • अमेरिकन ब्यूरो ऑफ शिपिंग और इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग से दोहरी-श्रेणी प्रमाणन के तहत डिज़ाइन व निर्मित किया गया है।
  • आयाम एवं क्षमता : इस पोत की लंबाई 52 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर है जिसका विस्थापन 320 टन है।
  • प्रणोदन प्रणाली एवं गति : यह नियंत्रित पिच प्रोपेलर (CPP) आधारित प्रणोदन प्रणाली से सुसज्जित है, जो इसे 27 नॉट्स की अधिकतम गति प्रदान करता है।
  • स्वदेशी सामग्री : पोत में 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है जो भारत की रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

सामरिक एवं भू-राजनीतिक महत्व

भारत की समुद्री सुरक्षा, विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के संदर्भ में, राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। ‘अचल’ जैसे फास्ट पैट्रोल वेसल्स निम्नलिखित कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं:

  • मत्स्यन की सुरक्षा एवं निगरानी : विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध मत्स्यन को रोकना
  • तस्करी एवं समुद्री डकैती रोधी अभियान : समुद्री सीमाओं पर तस्करी एवं समुद्री डकैती को नियंत्रित करना
  • खोज एवं बचाव कार्य : आपदा प्रबंधन व समुद्री खोज और बचाव कार्यों में सहायता
  • युद्धकालीन सहायता : युद्ध के समय संचार लिंक प्रदान करना और काफिलों की रक्षा करना
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR