- प्रख्यात लेखक और लोकसभा सांसद शशि थरूर को दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द लीजन आफ आनर’ से सम्मानित किया गया।
- फ्रांस ने अगस्त 2022 में शशि थरूर को सम्मान देने की घोषणा की थी।
- शशि थरूर को यह सम्मान भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।
- ‘द लीजन आफ आनर’ का औपचारिक नाम शेवेलियर डे ला लीजियन डी' होनूर फ्रांस (the Chevalier de la Legion d’ Honneur France) है
- इसकी शुरुआत नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में की थी।
- यह सम्मान किसी भी देश के नागरिक को दिया जा सकता है।
- दुर्गा चरण रक्षित यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय थे।
- इन्हें वर्ष 1896 में पुरस्कार दिया गया था।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT