New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की नई ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग सुविधा का लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की अत्याधुनिक कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु:

  • इस अवसर पर देशभर में 300 उत्कृष्टता केंद्रों की शुरुआत और DGCA द्वारा अनुमोदित ‘ट्रेन द ट्रेनर (TTT)’ कार्यक्रम को भी हरी झंडी दिखाई गई। 
  • यह आयोजन भारत के ड्रोन सेक्टर में तकनीकी आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और नवाचार को एक नया मंच प्रदान करता है।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:

  • स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन:
    • चेन्नई में 35,000 वर्ग फीट में फैली यह सुविधा मानव रहित हवाई प्रणालियों (UAS) के डिजाइन, निर्माण और परीक्षण की अत्याधुनिक इकाई है। यह भारत की पहली ऐसी इकाई है जो स्थानीय घटक निर्माताओं को एक ही छत के नीचे एकत्र करती है।
  • 300 उत्कृष्टता केंद्र (CoE):
    • शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक भागीदारों के सहयोग से स्थापित किए गए 
    • ये केंद्र देशभर में ड्रोन शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण को सुदृढ़ करेंगे। ये केंद्र एक सशक्त ड्रोन पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में सहायक होंगे।
  • TTT (Train the Trainer) कार्यक्रम:
    • गरुड़ एयरोस्पेस का यह फ्लैगशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम देशभर के युवाओं, शिक्षकों और पेशेवरों को प्रमाणित ड्रोन प्रशिक्षक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • महिला सशक्तिकरण की झलक:
    • इस लॉन्च में "ड्रोन दीदियों" ने कृषि-ड्रोन का लाइव प्रदर्शन किया, 
    • ये ग्रामीण महिलाओं की तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बना।

प्रश्न. हाल ही में किस शहर में गरुड़ एयरोस्पेस की कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन किया?

(a) बेंगलुरु

(b) पुणे

(c) हैदराबाद

(d) चेन्नई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR