New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

गीता सामोता: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली CISF की पहली महिला अधिकारी

चर्चा में क्यों ?

  • गीता सामोता, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की सब-इंस्पेक्टर, ने 19 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) की सफल चढ़ाई पूरी की |
  • वे CISF की पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्होंने विश्व की सबसे ऊँची चोटी पर तिरंगा फहराया। 

सेवन समिट मिशन (2021–2022)

गीता सामोता ने मात्र 6 महीने 27 दिन में चार महाद्वीपीय चोटियों पर चढ़ाई कर, भारत की सबसे तेज महिला पर्वतारोही बन गईं:

  1. माउंट कोसियस्को – ऑस्ट्रेलिया
  2. माउंट एल्ब्रस – रूस
  3. माउंट किलिमंजारो – तंज़ानिया
  4. माउंट अकोंकागुआ – अर्जेंटीना

पुरस्कार और सम्मान

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2023 – दिल्ली महिला आयोग द्वारा
  • गिविंग विंग्स टू ड्रीम्स अवॉर्ड 2023 – नागर विमानन मंत्रालय द्वारा

सेवन समिट मिशन क्या है?

Seven Summits Mission वह पर्वतारोहण अभियान है जिसमें एक पर्वतारोही को दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊँची पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करनी होती है। 

इसे पर्वतारोहण की सबसे कठिन उपलब्धियों में से एक माना जाता है।

सेवन समिट की सूची 

महाद्वीप

पर्वत (चोटी)

ऊँचाई (मीटर)

स्थान

एशिया

माउंट एवरेस्ट

8,849

नेपाल/चीन

दक्षिण अमेरिका

माउंट अकोंकागुआ

6,961

अर्जेंटीना

उत्तर अमेरिका

माउंट डेनाली (McKinley)

6,190

अमेरिका (अलास्का)

अफ्रीका

माउंट किलिमंजारो

5,895

तंज़ानिया

यूरोप

माउंट एल्ब्रस

5,642

रूस

ऑस्ट्रेलिया

माउंट कोसियस्को

2,228

ऑस्ट्रेलिया

अंटार्कटिका

माउंट विंसन

4,892

अंटार्कटिका

प्रश्न :-निम्नलिखित में से कौन-सी चोटी ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है?

(a) माउंट एल्ब्रस

(b) माउंट कोसियस्को

(c) माउंट डेनाली

(d) माउंट अकोंकागुआ

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR