New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

समावेशी शासन को बढ़ावा देने हेतु 'जेंडर बजटिंग नॉलेज हब' का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जेंडर बजटिंग नॉलेज हब का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु:

  • यह पहल वित्त वर्ष 2025-26 में ₹4.49 लाख करोड़ के जेंडर बजट के आवंटन के साथ सामने आई।
  • यह पिछले वर्ष की तुलना में 37% अधिक है। 
  • इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय परामर्श में 40 केंद्रीय मंत्रालयों, 19 राज्यों, और संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) तथा एशियाई विकास बैंक (ADB) जैसी वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पोर्टल के उद्देश्य

  • जेंडर बजटिंग नॉलेज हब को विकसित करने का उद्देश्य नीति और बजट प्रक्रियाओं में लैंगिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ और व्यवस्थित करना है। 
  • इसके अंतर्गत:
    • सरकारी संस्थाओं में लिंग आधारित बजट प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना
    • एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करना, जहाँ ज्ञान, उपकरण, प्रशिक्षण मैनुअल और सफलता की कहानियाँ उपलब्ध हों
    • नीति और बजट में लैंगिक एकीकरण के लिए संस्थागत क्षमताओं का निर्माण करना

 आंकड़े

वित्तीय वर्ष

जेंडर बजट आवंटन

2014-15

₹0.98 लाख करोड़

2025-26

₹4.49 लाख करोड़

राष्ट्रीय परामर्श और विमर्श

  • थीम: “जेंडर बजटिंग के 20 वर्ष: उपलब्धियां और चुनौतियां”
  • प्रतिभागी:
    • 40 केंद्रीय मंत्रालय
    • 19 राज्य सरकारें
  • अंतरराष्ट्रीय एजेंसियाँ: UN Women, ADB
  • विमर्श के दौरान लिंग बजट प्रशिक्षण मैनुअल का मसौदा, क्षेत्र विशेष रणनीतियाँ और प्रशिक्षण मॉड्यूल जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।

प्रश्न. हाल ही में किस मंत्रालय ने 'जेंडर बजटिंग नॉलेज हब' का आधिकारिक शुभारंभ किया?

(a) वित्त मंत्रालय

(b) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

(c) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

(d) शिक्षा मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR