New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (GLEX) 2025

चर्चा में क्यों?

  • 7 से 9 मई तक नई दिल्ली में वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (GLEX) 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु: 

  • यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (IAF) द्वारा आयोजित किया गया है।
  • इसकी मेजबानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कर रहा है और सह-मेजबानी एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) कर रही है।
  • GLEX 2025 का उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण की इच्छा रखने वाले सभी देशों के बीच प्रोग्रामेटिक, तकनीकी और नीतिगत जानकारी के साथ-साथ सहयोगात्मक समाधान, चुनौतियों, सीखे गए सबक और आगे के रास्तों को साझा करने को प्रोत्साहित करना है।
  • सम्मेलन का विषय “रीचिंग न्यू वर्ल्ड्स: ए स्पेस एक्सप्लोरेशन रेनेसां (नई दुनिया तक पहुंचना: अंतरिक्ष अन्वेषण पुनर्जागरण)” है।
  • इस सम्मेलन में दुनिया भर के अंतरिक्ष एजेंसियों, उद्योगों और अनुसंधान संस्थानों के 1800 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 36 देशों के 233 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं।

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

  • यह भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है, जिसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को की गई थी।
  • इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। 
  • यह भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग (Department of Space - DoS) के अधीन कार्य करता है।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (IAF):

  • यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष संगठन है, जिसकी स्थापना 1951 में पेरिस, फ्रांस में हुई थी। 
  • इसका उद्देश्य वैश्विक अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा देना और अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नीति और शिक्षा के क्षेत्रों में ज्ञान का प्रसार करना है।

प्रश्न. वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन (GLEX) 2025 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

(a)  बेंगलुरु

(b) हैदराबाद

(c) नई दिल्ली

(d) चेन्नई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR