New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July Mega Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July Mega Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

गोवा सरकार ने मंडोवी नदी पर ‘रो-रो’ फेरी सेवा शुरू की

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में गोवा सरकार ने मंडोवी नदी पर देश की पहली रो-रो’ (Roll-on/Roll-off) फेरी सेवा का शुभारंभ किया। 
  • यह सेवा चोराओ द्वीप और रिबंदर के बीच तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक जल परिवहन सुनिश्चित करेगी।
  • इस नई सेवा के तहत ‘गंगोत्री’ और ‘द्वारका’ नामक दो आधुनिक फेरी चलाई जाएंगी

क्या है RoRo फेरी सेवा?

  • RoRo (Roll-on/Roll-off) फेरी एक ऐसी जलयान प्रणाली है, जिसमें यात्री अपने वाहनों के साथ फेरी पर सवार हो सकते हैं।
  • उन्हें उतरने के लिए वाहन से बाहर आने की आवश्यकता नहीं होती। 
  • यह प्रणाली विशेषकर ऐसे क्षेत्रों में उपयोगी है जहां सड़कों की उपलब्धता सीमित हो।

मुख्य विशेषताएं:

  • प्रमुख फेरी - गंगोत्री और द्वारका
  • यात्रा समय - 30 मिनट से घटकर 12–13 मिनट
  • क्षमता (प्रति फेरी) - 100 यात्री, 15 कारें, 30–40 दोपहिया वाहन
  • गति - 10 नॉट्स (लगभग दोगुनी रफ्तार)
  • सुविधाएं - वातानुकूलित केबिन, आपातकालीन मेडिकल किट, वाहन लेन
  • डिजाइन एवं संचालन विजई मरीन शिपयार्ड्स द्वारा, BOOT मॉडल पर
  • परियोजना मॉडल - BOOT (Build–Own–Operate–Transfer), सरकार पर कोई खर्च नहीं

परियोजना का महत्व

  • स्थानीय नागरिकों के लिए लाभ
    • यात्रा समय में कटौती
    • नियमित आवाजाही की विश्वसनीयता
    • कम ट्रैफिक व सड़क दबाव
  • पर्यटन को प्रोत्साहन
    • जल मार्ग से नए अनुभव
    • तटीय पर्यटन को बढ़ावा
    • स्थानीय रोजगार और आजीविका में वृद्धि
  • जल परिवहन में क्रांति
    • भारत के अन्य तटीय राज्यों को भी मॉडल प्रदान करेगा
    • पर्यावरणीय दृष्टिकोण से टिकाऊ विकल्प

मंडोवी नदी  के बारे में

  • मंडोवी नदी गोवा की सबसे प्रमुख नदी है।
  • इसका स्रोत कर्नाटक के पश्चिमी घाट में है।
  • यह नदी लगभग 81 किलोमीटर लंबी है।
  • मंडोवी नदी गोवा के पणजी शहर से होकर बहती है।
  • यह नदी अरब सागर में जाकर मिलती है।
  • यह नदी जल परिवहन,मत्स्य पालन और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है।
  • नदी के किनारे मैंग्रोव वन पाए जाते हैं।
  • मंडोवी नदी पर नाव,फेरी और क्रूज़ सेवाएं चलती हैं।
  • यह नदी गोवा की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का हिस्सा है।

प्रश्न. भारत की पहली RoRo फेरी सेवा किस राज्य में शुरू की गई?

(a) केरल

(b) महाराष्ट्र

(c) गोवा 

(d) तमिलनाडु

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR