New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

AI टूल Gemini के आपत्तिजनक उत्तर से सरकार नाराज

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, Google जेमिनी,  IT अधिनियम के मध्यस्थ (IT नियमों) के नियम 3(1)(b)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2 और 3

संदर्भ-

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में एक सवाल पूछने पर Google के AI टूल Gemini ने गलत जवाब दिया। Gemini पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सरकार ने गूगल को नोटिस भेजने की योजना बनाई है।

Gemini

पूछा गया प्रश्न-

  • X यूजर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसके अनुसार;
    • X यूजर ने Gemini से प्रश्न पूछा था कि क्या मोदी फासीवादी हैं? 
    • Gemini ने ‘हाँ’ में उत्तर दिया।
  • Gemini से जब जानकारी का सोर्स पूछा गया, तो उसने कुछ विशेषज्ञों का हवाला दिया।
  • इसके बाद यह पूछा गया कि वे विशेषज्ञ कौन हैं, तो जवाब में नाम नहीं मिला।
  • यही सवाल जब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में पूछा गया,  तब Gemini ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। 
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बारे में पूछा गया कि वे फासीवादी हैं या नहीं; 
    • इसका जवाब मिला यह एक जटिल और अत्यधिक विवादास्पद प्रश्न है, जिसका कोई सरल उत्तर नहीं है।
  • Gemini का यह जवाब भेदभाव और दुर्भावनापू्र्ण है।

सरकार की कार्रवाई-

  • यह IT अधिनियम के मध्यस्थ (IT नियमों) के नियम 3(1)(b) का उल्लंघन है।
  • यह आपराधिक संहिता के भी कई प्रावधानों का उल्लंघन है।
  • सरकार Google को नोटिस भेजने की योजना बना रही है।
  • नोटिस में पूछा जाएगा कि Gemini इस तरह का जवाब क्यों दे रहा है। 
  • Google से संतोषजनक नहीं मिलने पर सरकार उस पर कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
  • सरकार इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या Gemini अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बारे में इसी तरह के प्रश्न का जवाब देने से कतराता है।

IT अधिनियम के मध्यस्थ (IT नियमों) का नियम 3 (1)(b) -

  • मध्यस्थ ऐसी संस्थाएं हैं जो अन्य व्यक्तियों की ओर से डेटा संग्रहीत या संचारित करती हैं।
  • इसमें दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाता, ऑनलाइन बाज़ार, सर्च इंजन और सोशल मीडिया साइटें शामिल हैं।
  • IT नियमों का नियम 3(1)(b) मध्यस्थों को अपने नियमों, विनियमों, गोपनीयता नीति और उपयोग शर्तों को उपयोगकर्ता की पसंदीदा भाषा में प्रेषित करने का आदेश देता है। 
  • मध्यस्थ निषिद्ध सामग्री से संबंधित किसी भी जानकारी को उपयोगकर्ताओं तक पहुँचने से रोकने के लिए बाध्य हैं। इसके तहत उन्हें निम्नलिखित कार्यों को करने से रोका गया है। निषिद्ध सामग्री को;
    • होस्ट करना
    • प्रदर्शित करना
    • अपलोड करना
    • संशोधित करना
    • प्रकाशित करना
    • प्रसारित करना
    • संग्रहीत करना
    • अपडेट करना 
    • साझा करना 
  • इस नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्लेटफ़ॉर्म गलत सूचना, झूठी या भ्रामक सामग्री और डीपफेक सहित दूसरों का प्रतिरूपण करने वाली सामग्री की पहचान करें और उसे तुरंत हटा दें।
  • डिजिटल मध्यस्थों को नियम 3 (1)(b) के उल्लंघन के मामले में उपयोगकर्ताओं को IPC और IT अधिनियम 2000 सहित दंडात्मक प्रावधानों अवगत कराना चाहिए ।

Google जेमिनी –

  • यह गूगल का नया AI मॉडल है।
  • स्थिति के अनुसार, यह AI मॉडल तीन आकारों में है - अल्ट्रा (जो अभी लॉन्च नहीं हुआ है), प्रो और नैनो। 
  • यह मल्टीमॉडल है, जिसका अर्थ है कि यह टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, चित्र और वीडियो पर काम कर सकता है, समझ सकता है तथा संचालित भी कर सकता है। 
  • जेमिनी मौजूदा मॉडलों से कहीं ज्यादा पावरफुल भी है। 
  • जेमिनी "पायथन, जावा, सी++ और गो जैसी दुनिया की सबसे लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाले कोड को समझ सकता है, उन्हें समझा सकता है और बना भी सकता है"।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- Google जेमिनी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह गूगल का नया AI मॉडल है।
  2. यह तीन आकारों में उपलब्ध है।
  3. यह टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, चित्र और वीडियो पर काम कर सकता है, समझ सकता है तथा संचालित भी कर सकता है। 

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में गूगल के AI टूल जेमिनी से कुछ राष्ट्राध्यक्षों के बारे में सवाल पूछे गए। उन प्रश्नों पर उसके उत्तर  भेदभाव और दुर्भावनापू्र्ण प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में क्या AI के भविष्य पर प्रश्न उठाया जा सकता है? समीक्षा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR