
- हाल ही में कठिया गेहूं को GI टैग प्रदान किया गया
- यह सूखे क्षेत्रों में उगायी जाने वाली गेहूं की किस्म है।
- कठिया गेहूं की खेती मुख्यतः कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में की जाती है।
- बुंदेलखंड में इसका उत्पादन बांदा, हमीरपुर, महोबा और झांसी में किया जाता है।
- इस गेहूं में सामान्य गेहूं की तुलना में ज्यादा पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।
- इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन A, फाइबर, ऑक्सीडेंट की ज्यादा मात्रा पाई जाती है।
- इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ‘ए’ बनता है। साधारणतः सामान्य गेहूं में बीटा कैरोटीन की मात्रा नहीं पायी जाती है।
- कठिया गेहूं का उपयोग दलिया, सूजी, पिज्जा, स्पेघेटी, सेवइयां, नूडल्स और शीघ्र पचने वाले पौष्टिक आहार बनाने में किया जाता है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT