चर्चा में क्यों ?
भारतीय महिला हॉकी फ़ॉरवर्ड दीपिका ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में दुनिया की नंबर 1 टीम नीदरलैंड के खिलाफ अपने शानदार एकल गोल के लिए पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड 2024-25 जीता।

प्रमुख बिंदु
- ये 4 से 13 जुलाई तक आयोजित वैश्विक प्रशंसक वोट द्वारा तय किया गया।
- यह पुरस्कार हॉकी में व्यक्तिगत प्रतिभा के क्षणों का जश्न मनाता है।
कब किया था गोल
- दीपिका का विजयी गोल फरवरी में प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण के दौरान आया था।
- 35वें मिनट में,उन्होंने बाएँ किनारे से ड्रिबल किया,डच डिफेंडरों को कुशलता से छकाया, गेंद को एक स्टिक के ऊपर से उठाया और एक सटीक कोण से गोल करके मैच को 2-2 से बराबर कर दिया।
- बाद में भारत ने कलिंगा स्टेडियम में हुए शूटआउट में मैच जीत लिया।
पुरस्कार नामांकित अन्य महिला
- पेट्रीसिया अल्वारेज़ (स्पेन)
- उनके प्रभावशाली 3डी कौशल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल के लिए
- ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम
- इंग्लैंड के खिलाफ एक अच्छी तरह से समन्वित टीम गोल के लिए नामित किया गया,
- इसमें तेज फिनिश से पहले पांच त्वरित पास शामिल थे।
पुरुष वर्ग
- बेल्जियम के विक्टर वेगनेज़ ने अपने उत्कृष्ट मिडफील्ड खेल के लिए पुरस्कार जीता।
- इसके कारण स्पेन के खिलाफ टीम ने शानदार गोल किया।
कैसे चुना जाता है विजेता?
- यह पुरस्कार आमतौर पर टूर्नामेंट के प्रत्येक दिन या हर मैच के बाद सबसे आकर्षक स्किल मूव पर आधारित होता है।
- FIH या आयोजक संस्था सोशल मीडिया और फैंस के वोट से भी कभी-कभी विजेता तय करते हैं।
- इसमें वीडियो हाइलाइट्स की मदद से सबसे बेहतरीन स्किल्स का चयन होता है।
पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड:
- एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी पुरस्कार है।
- यह पुरस्कार पोलिग्रास द्वारा प्रायोजित है,जो एक जर्मन कंपनी है।
- ये दुनिया भर में सिंथेटिक हॉकी टर्फ बनाने के लिए प्रसिद्ध है।
- पोलिग्रास,अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के साथ साझेदारी में हॉकी के सतत विकास और खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार देता है।
उद्देश्य
- खिलाड़ियों द्वारा किए गए असाधारण ड्रिब्लिंग, गोल,पासिंग,डिफेंस या किसी और कौशलपूर्ण क्षण को सम्मानित करना।
- दर्शकों के लिए खेल को और अधिक रोमांचक बनाना और खेल कौशल को प्रमुखता देना।
- युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना कि वे तकनीकी रूप से समृद्ध खेल विकसित करें।
प्रश्न. हाल ही में किस भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ने पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड 2024-25 जीता?
(a) नवनीत कौर
(b) दीपिका
(c) लालरेम्सियामी
(d) गुरजीत कौर
|