INS शारदा 4 मई से 10 मई तक मालदीव के माफिलाफुशी एटोल में आयोजित मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास में भाग ले रहा है।
प्रमुख बिंदु:
HADR अभ्यास के मुख्य उद्देश्य
भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF)के बीच इंटरऑपरेबिलिटी (अंतर-संचालनशीलता)को बढ़ावा देना।
आपदा के समय समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को सशक्त करना।
भारत की क्षेत्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता और "महासागर" दृष्टिकोण (SAGAR: Security and Growth for All in the Region) के तहत यह अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।
प्रमुख गतिविधियाँ
आपदा प्रतिक्रिया समन्वय
खोज और बचाव अभियान
चिकित्सा सहायता
सैन्य सहायता और संयुक्त अभ्यास
प्रशिक्षण सत्र
प्राकृतिक आपदा के बाद सामुदायिक सहभागिता
प्रश्न. भारत का कौन-सा नौसेना पोत मालदीव में आयोजित HADR अभ्यास में भाग ले रहा है?