New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचीं। 
  • अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने कई महत्वपूर्ण स्थलों का उद्घाटन और निरीक्षण किया।

प्रमुख बिंदु:

  •  राष्ट्रपति ने देहरादून में नवनिर्मित ‘राष्ट्रपति तपोवन’ और ‘राष्ट्रपति निकेतन’ का औपचारिक उद्घाटन किया।
  • इन दोनों परिसरों को प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यावरणीय संतुलन और आध्यात्मिक शांति का केंद्र बनाया गया है।
  • राष्ट्रपति ने घोषणा की कि:
    • राष्ट्रपति तपोवन को 24 जून से आम जनता के लिए खोला जाएगा।
    • जबकि राष्ट्रपति निकेतन को 1 जुलाई से जनसामान्य के लिए खोल दिया जाएगा।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने इन परिसरों में आगंतुक सुविधा केंद्र और कैफेटेरिया सहित कई सार्वजनिक सुविधाओं का भी उद्घाटन किया, जिससे आमजन को सहज और सुविधाजनक अनुभव प्राप्त हो सके।
  • उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन परिसर में एक भव्य ‘राष्ट्रपति उद्यान’ की आधारशिला रखी, जो जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य को समर्पित होगा।

जैव विविधता पर आधारित पुस्तक का विमोचन:

  • इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता’ पर आधारित एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया।
  • इस पुस्तक में इन परिसरों में पाई जाने वाली 300 से अधिक वनस्पतियों की प्रजातियाँ और 170 से अधिक जीव-जंतुओं की प्रजातियाँ सूचीबद्ध की गई हैं।
  • इन प्रजातियों में तितलियाँ, पक्षी और स्तनधारी जीव भी शामिल हैं। 

प्रश्न. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के किस शहर में ‘राष्ट्रपति तपोवन’ और ‘राष्ट्रपति निकेतन’ का उद्घाटन किया?

(a) नैनीताल

(b) ऋषिकेश

(c) मसूरी

(d) देहरादून

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR