New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

आठ कोर उद्योगों का सूचकांक

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 20 जून, 2025 को मई 2025 के लिए जारी आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (The Index of Eight Core Industries: ICI) के अनुसार अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्रों में मई 2025 में वृद्धि 0.7% के साथ नौ महीने के निचले स्तर पर आ गई है।
  • इससे पहले अगस्त 2024 में ICI में वृद्धि संकुचित होकर 1.4% दर्ज की गयी थी।
  • यह गिरावट मुख्यतः कच्च तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक एवं बिजली क्षेत्रों में संकुचन (Contraction) के कारण हुई।

आठ कोर उद्योगों का सूचकांक (ICI) के बारे में

  • क्या है : यह एक मासिक उत्पादन मात्रा सूचकांक है जो भारत के आठ प्रमुख उद्योगों के एकल एवं संयुक्त उत्पादन प्रदर्शन को मापता है।
  • उद्देश्य : औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) से पहले कोर उद्योगों के प्रदर्शन का अग्रिम संकेत देना।
  • प्रकाशन : आर्थिक सलाहकार कार्यालय (OEA), उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा मासिक रूप से प्रकाशित।
  • आधार वर्ष : 2011-12
  • भारित : ICI के आठ उद्योग IIP के कुल भारंश का 40.27% हिस्सा रखते हैं।

ICI में शामिल आठ प्रमुख उद्योग एवं उनके भारंश (घटते क्रम में)

  1. रिफाइनरी उत्पाद (28.04%) : पेट्रोल, डीजल आदि
  2. विद्युत (19.85%) : थर्मल, न्यूक्लियर, हाइड्रो और भूटान से आयात
  3. इस्पात (17.92%) : मिश्र धातु और गैर-मिश्र धातु इस्पात
  4. कोयला (10.33%) : कोकिंग कोयला को छोड़कर
  5. कच्चा तेल (8.98%) : कुल कच्चा तेल उत्पादन
  6. प्राकृतिक गैस (6.88%) : कुल प्राकृतिक गैस उत्पादन
  7. सीमेंट (5.37%) : बड़े व छोटे संयंत्रों में उत्पादन
  8. उर्वरक (2.63%) : यूरिया, अमोनियम सल्फेट, डायमोनियम फॉस्फेट आदि

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR