New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत के पहले परिवर्तनीय गति पंप भंडारण संयंत्र का परिचालन शुरू

चर्चा में क्यों?

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL),ने उत्तराखंड के टिहरी में देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) की पहली 250 मेगावाट यूनिट का वाणिज्यिक संचालन (COD) प्रारंभ कर दिया है।

pumped-storage-plant

क्या है पंप स्टोरेज प्लांट (PSP)?

  • पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) एक विशेष प्रकार की जलविद्युत भंडारण प्रणाली होती है।
  • इसका प्रमुख उद्देश्य ग्रिड स्थिरता को बनाए रखना और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की अस्थिरता को संतुलित करना है।

कार्य प्रणाली:

  • ऑफ-पीक आवर्स (कम मांग): इस समय अधिशेष बिजली से निचले जलाशय से ऊपरी जलाशय में पानी पंप किया जाता है।
  • पीक डिमांड टाइम: जब बिजली की मांग अधिक होती है, तब वही पानी ऊपरी जलाशय से निचले जलाशय में बहाया जाता है और उस प्रवाह से टर्बाइन को घुमाकर बिजली उत्पन्न की जाती है।

वेरिएबल स्पीड' तकनीक की विशेषता

  • परंपरागत पंप स्टोरेज प्लांट्स में निश्चित गति (Fixed Speed) की मोटर-जनरेटर प्रणाली होती है, जबकि इस नए संयंत्र में वेरिएबल स्पीड तकनीक अपनाई गई है।
  • इसके लाभ:
    • बिजली की मांग के अनुसार लचीलापन और तेज़ प्रतिक्रिया।
    • ग्रिड की आवृत्ति को बनाए रखने में सक्षम।
    • नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों (जैसे सौर और पवन) की अस्थिरता के अनुकूल।

परियोजना का महत्व

  • ऊर्जा सुरक्षा में योगदान - यह संयंत्र ऊर्जा के भंडारण की आधुनिक तकनीक प्रदान करता है।
  • हरित ऊर्जा समर्थन - अक्षय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित अधिशेष बिजली का अधिकतम उपयोग।
  • ग्रिड स्थिरता - अचानक लोड में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने की क्षमता।
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहयोग - स्वदेशी तकनीक के माध्यम से रणनीतिक ऊर्जा संरचना का विकास।

प्रश्न.भारत का पहला वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) किस स्थान पर स्थित है?

(a) श्रीनगर

(b) कोटा

(c) टिहरी

(d) भाखड़ा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR