New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज

प्रारम्भिक परीक्षा – भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 (भूगोल)

संदर्भ

भारतीय रेल मंत्रालय के अनुसार, भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ने वाला भारत का पहला ‘वर्टिकल-लिफ्ट’ रेल ब्रिज ‘पंबन’ बहुत जल्द ही परिवहन के लिए शुरू हो जाएगा।

lift-bridge

प्रमुख बिंदु :-

  • यह देश की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ने वाला भारत का पहला वर्टिकल/ऊर्ध्वाधर-लिफ्ट ब्रिज है।
    • ‘वर्टिकल लिफ्ट’ ब्रिज : एक ऐसा ब्रिज होता है, जिसके बीच वाले हिस्से को ऊपर उठाया जा सकता है।

 ‘वर्टिकल-लिफ्ट’ रेल ब्रिज :-

vertical-lift-rail-bridge

  • इस ब्रिज की आधारशिला प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2019 में पुराने पुल के समानांतर रखी थी। 
  • इस ब्रिज का निर्माण कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा फरवरी 2020 में शुरू किया गया। 
  • इसे दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण समय सीमा बढ़ा दी गई थी।

RVNL

  • इस पुल की लम्बाई 2.05 किलोमीटर है। 
  • यह मौजूदा पुल से 3.0 मीटर ऊंचा है, जो समुद्र तल से 22.0 मीटर की नेविगेशनल एयर क्लीयरेंस प्रदान करता है।
  • इस नए पंबन पुल में 18.3 मीटर के 100 स्पेन और 63 मीटर का एक नेविगेशनल स्पैन शामिल है। 

विशेषता :-

  • यह पुल नावों के लिए सुरक्षित और सुविधा जनक मार्ग प्रदान करेगा। 
  • ऊर्ध्वाधर लिफ्ट स्पैन ट्रेन नियंत्रण प्रणाली के साथ इलेक्ट्रोमैकेनिकल नियंत्रण को एकीकृत करेगा।
  • इस पुल को भविष्य में विद्युतीकरण को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Pamban-Bridge

  • यह पुल भारतीय रेलवे के ब्रॉड गेज नेटवर्क में पूर्ण विद्युतीकरण में परिवर्तन के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप बनाया गया है।
  • नए पम्बन पुल में डबल लाइन का प्रावधान किया गया है। 
  • नए ब्रिज से ट्रेनें 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चल सकेंगी। 

(पुराने ब्रिज के कमजोर हो जाने के कारण ट्रेनें केवल 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं।) 

अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां :- 

  • पुल के निर्माण में स्टेनलेस स्टील सुदृढीकरण, लंबे समय तक चलने वाली पेंटिंग प्रणाली और मिश्रित स्लीपरों सहित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया गया है।
  • नए पुल में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल नियंत्रित सिस्टम होंगे जो ट्रेन नियंत्रण सिस्टम से जुड़े होंगे।

पाम्बन द्वीप (Pamban Island):-

Pamban-Island

  • इसे रामेश्वरम द्वीप (Rameswaram Island) के नाम से जाना जाता है। 
  • यह मन्नार की खाड़ी में स्थित है। 
  • यह भारत की मुख्यभूमि से श्रीलंका तक विस्तारित राम सेतु शृंखला का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
  • यह प्रशासनिक रूप से तमिलनाडु के रामनाथपुरम ज़िले की रामेश्वरम तालुका में आता है। 
  • इस द्वीप पर स्थित रामेश्वरम एक प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। 
  • पंबन द्वीप पर गंधमादन पर्वत स्थित है। 
  • एक मान्यता के अनुसार, इसी पर्वत के शिखर पर खड़े होकर श्रीराम ने श्रीलंका द्वीप को देखा था। 
  • इसके पश्चात् भारत से श्रीलंका तक एक पत्थरों का सेतु बनाने का विचार बनाया। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से भारत का पहला ‘वर्टिकल-लिफ्ट’ रेल ब्रिज कहाँ बनाया गया है?

(a) मेघालय 

(b) त्रिपुरा   

(c) असम 

(d) तमिलनाडु

उत्तर - (d)

स्रोत: NBT

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR