New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM The June Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6 June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM The June Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6 June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट'- 2025

चर्चा में क्यों?

  • भारतीय सेना की एक टुकड़ी भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट' के 17वें संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना हुई है। 

प्रमुख बिंदु:

  • यह अभ्यास 31 मई से 13 जून 2025 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित किया जा रहा है। 
  • यह एक वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास है, जो भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित होता है; पिछला संस्करण जुलाई 2024 में उमरोई, मेघालय में हुआ था।
  • यह अभ्यास भारत और मंगोलिया के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
  • यह अभ्यास दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देता है।

नोमैडिक एलीफेंट- 2025

  • भारतीय दल: 45 सैनिकों की टुकड़ी, मुख्यतः अरुणाचल स्काउट्स की एक बटालियन से।
  • मंगोलियाई दल: लगभग समान संख्या में सैनिक, 150 विशेष बल इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए।
  • उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध शहरी/पहाड़ी इलाकों में अर्ध पारंपरिक अभियानों में संयुक्त कार्य बल का उपयोग करते हुए दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना।
  • प्रशिक्षण गतिविधियाँ: सहनशक्ति प्रशिक्षण, रिफ्लेक्स शूटिंग, रूम इंटरवेंशन, छोटी टीम के तहत कारगर रणनीति, रॉक क्राफ्ट प्रशिक्षण और साइबर युद्ध से संबंधित पहलुओं का समावेश।

प्रश्न. 'नोमैडिक एलीफेंट'- 2025 संयुक्त सैन्य अभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित किया जा रहा है?

(a) मंगोलिया और चीन

(b) भारत और नेपाल

(c) भारत और मंगोलिया

(d) भारत और भूटान

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR