New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फ्रांस में कान फिल्म महोत्सव में भारत मंडप का उद्घाटन

चर्चा में क्यों ?

  • फ्रांस के कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत ने 'भारत मंडप (Bharat Pavilion)' का उद्घाटन कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
  • यह पहल भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
  • कान्स 2025: 13 मई, 2025 –24 मई, 2025 फ्रांस 

भारत मंडप का उद्देश्य

  • भारत मंडप का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाना है।
  • यह मंच भारतीय फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और प्रोडक्शन हाउसेज़ को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जोड़ता है।
  • यह भारतीय और विदेशी फिल्म उद्योगों के बीच साझेदारी, सह-निर्माण और वितरण समझौतों को प्रोत्साहित करता है।

वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा की उपस्थिति

  • कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित मंच पर भारत की उपस्थिति, "इंडिया ऑन ग्लोबल सिनेमा मैप" को सशक्त करती है।
  • इससे भारत की सांस्कृतिक विविधता, कहानी कहने की शैली और तकनीकी क्षमता का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार होता है।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा

  • भारत मंडप विदेशी निर्माताओं के साथ संवाद और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराता है।
  • यह मंच संयुक्त फिल्म निर्माण, फिल्म वितरण और शूटिंग लोकेशनों के आदान-प्रदान में भी सहायक है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल

बिंदु

विवरण

स्थान

कान्स, फ्रांस

शुरुआत

1946

2025 

78वां कान फिल्म फेस्टिवल

उद्देश्य

वैश्विक सिनेमा का उत्सव और उत्कृष्ट फिल्मों को सम्मानित करना

भारत की भागीदारी

1950 के दशक से लगातार उपस्थिति

भारत मंडप

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर प्रमोट करने की आधिकारिक पहल

प्रश्न :-कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?

(a) वर्ष -1945

(b)  वर्ष -1946

(c)  वर्ष -1951

(d)  वर्ष -1960

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X