New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान

  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) ने दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में अपना पहला विदेशी परिसर स्थापित करने की घोषणा की है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के उस दृष्टिकोण को मूर्त रूप देती है जिसमें भारत को वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है।
  • दुबई परिसर भारतीय प्रवासी समुदाय को भारतीय मूल्यों एवं अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण से युक्त व्यापार शिक्षा प्रदान करेगा और खाड़ी क्षेत्र में भारत की शैक्षणिक उपस्थिति को मजबूत बनाएगा।

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के बारे में 

  • परिचय : भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) एक स्वायत्त एवं प्रमुख व्यापार प्रबंधन संस्थान है जो भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन विकसित करने पर केंद्रित है। 
  • स्थापना : वर्ष 1963
  • नोडल मंत्रालय : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार
  • प्रमुख कार्यालय : नई दिल्ली 

प्रमुख उद्देश्य

  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करना
  • भारत की निर्यात रणनीति और वैश्विक व्यापार नीति-निर्माण में सहयोग देना
  • व्यापार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान कार्य को बढ़ावा देना
  • सरकारी एवं निजी क्षेत्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करना
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर नीति-आधारित सलाह देना

शैक्षणिक एवं अनुसंधान भूमिका

  • IIFT अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्नातकोत्तर शिक्षा (MBA in International Business), कार्यकारी कार्यक्रम (Executive Programs), डॉक्टरेट शोध (Ph.D.) और लघु अवधि के जैसे विभिन्न प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। 
  • यह संस्थान भारत की विदेश व्यापार नीति निर्माण में महत्वपूर्ण थिंक टैंक की भूमिका निभाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR