New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

इंदिरा सौर गिरि जल विकासम योजना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 19 मई, 2025 को नागरकर्नूल जिले के अंबराबाद मंडल स्थित मचराम गांव से ‘इंदिरा सौर गिरि जल विकासम’ योजना की शुरुआत की। 

इंदिरा सौर गिरि जल विकासम योजना के बारे में 

  • परिचय : यह ऐसी पहल है जो जनजातीय किसानों को जल, ऊर्जा और आजीविका से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है। 
  • उद्देश्य : इस योजना का उद्देश्य आदिवासी किसानों को 100% सब्सिडी पर सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई सुविधाएं प्रदान करके भूमि और बागवानी का विकास करना है। 
    • इसका उद्देश्य न केवल कृषि उत्पादकता बढ़ाना है, बल्कि जल, जंगल और ज़मीन के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

योजना की प्रमुख विशेषताएँ  

  • जनजातीय किसानों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना : योजना के तहत छह लाख एकड़ जनजातीय भूमि, जहाँ विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं, वहां सौर ऊर्जा संचालित बोरवेल्स के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
  • वन अधिकार अधिनियम के तहत अधिकारों को क्रियान्वित करना : योजना के तहत  अगले पांच वर्षों में वन अधिकार अधिनियम के तहत छह लाख एकड़ भूमि पर मालिकाना हक रखने वाले 2.1 लाख आदिवासी किसानों को सौर ऊर्जा से सिंचाई की सुविधा प्रदान करने का प्रावधान है।
  • महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी : सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें भी आय का स्रोत उपलब्ध कराया जाएगा। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR