New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

आईएनएस नीलगिरि

आईएनएस नीलगिरि को विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान में शामिल किया गया। 

INS नीलगिरि के बारे में 

  • परिचय : आईएनएस नीलगिरि (INS Nilgiri) भारतीय नौसेना का एक अत्याधुनिक स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है जो प्रोजेक्ट 17A (P-17A) का पहला पोत है। 
  • नामकरण : इसका नामकरण नीलगिरि पर्वतमाला के नाम पर किया गया है जो भारत की प्राकृतिक मजबूती व विरासत का प्रतीक है।
  • निर्माण एवं डिजाइन : इसे भारतीय नौसेना के वारशिप डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन किया गया और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई में निर्मित किया गया। 
  • कमीशन : 15 जनवरी, 2025 को 

प्रमुख विशेषताएँ 

  • यह शिवालिक श्रेणी के फ्रिगेट की तुलना में एक उन्नत संस्करण है जिसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से महत्वपूर्ण स्टेल्थ विशेषताएँ और निम्न रडार सिग्नेचर शामिल किए गए हैं।
  • ये बहु-मिशन फ्रिगेट समुद्री हितों के क्षेत्र में पारंपरिक व गैर-पारंपरिक दोनों तरह के खतरों से निपट सकते हैं।
  • पोत को अत्याधुनिक एकीकृत प्लेटफार्म प्रबंधन प्रणाली (IPMS) से भी लैस किया गया है।
  • इनमें सुपरसोनिक सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, मध्यम दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, 76 मिमी. उन्नत तोप एवं तीव्र गति से मार करने वाली नजदीकी हथियार प्रणालियों को शामिल किया गया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR