New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस-2025: 26 जून

चर्चा में क्यों?

  • नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को मनाया जाता है।
  • वर्ष 2025 के लिए इस दिवस की थीम- “बाधाओं को तोड़नाः सभी के लिए रोकथाम, उपचार और पुनर्प्राप्ति”  
  • ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC) इस दिवस की गतिविधियों का संचालन करता है।
  • UNODC हर वर्ष इस दिवस पर “World Drug Report” प्रकाशित करती है।

 इस दिवस का उद्देश्य:

  • नशीली दवाओं के उपयोग से होने वाली हानियों पर प्रकाश डालना।
  • ड्रग्स तस्करी के वैश्विक नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग को प्रेरित करना।
  • युवाओं और बच्चों को नशे की लत से दूर रखना।
  • नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों के लिए समर्थन जुटाना।

इस दिवस का इतिहास:

  • 1987 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 जून को इस दिवस के रूप में घोषित किया था।
  •  26 जून की तिथि 1839 में चीन द्वारा अफीम के व्यापार के खिलाफ की गई कार्रवाई की याद में चुनी गई थी।

ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC)

  • UNODC की स्थापना 1997 में हुई थी और इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है।
  • यह मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध, भ्रष्टाचार, मानव तस्करी और आतंकवाद से निपटने में देशों की मदद करता है।
  • यह हर वर्ष 26 जून को World Drug Report प्रकाशित करता है।
  • UNODC सदस्य देशों को तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और कानून निर्माण में सहयोग देता है।
  • भारत UNODC के साथ मिलकर ड्रग्स नियंत्रण, मानव तस्करी और आपराधिक न्याय सुधारों पर कार्य करता है।

प्रश्न. “नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” कब मनाया जाता है?

(a) 10 दिसंबर

(b) 26 जून

(c) 1 जुलाई

(d) 20 नवंबर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR