New
The Biggest Summer Sale UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 31 May 2025 New Batch for GS Foundation (P+M) - Delhi & Prayagraj, Starting from 2nd Week of June. UPSC PT 2025 (Paper 1 & 2) - Download Paper & Discussion Video The Biggest Summer Sale UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 31 May 2025 New Batch for GS Foundation (P+M) - Delhi & Prayagraj, Starting from 2nd Week of June. UPSC PT 2025 (Paper 1 & 2) - Download Paper & Discussion Video

अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस- 30 मई

चर्चा में क्यों?

  • अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है।  
  • वर्ष 2025 की थीम है- इतिहास को आकार देना, भविष्य को पोषण देना
  • यह थीम आलू के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व और आज की वैश्विक कृषि खाद्य प्रणालियों में इसकी उभरती भूमिका को स्वीकार करती है।

 आलू का इतिहास

  • आलू की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका के एंडीज़ क्षेत्र में हुई थी, जहाँ यह हजारों वर्षों से उगाया जाता रहा है। 
  • 16वीं शताब्दी में यह यूरोप पहुँचा और फिर पूरी दुनिया में फैल गया। 
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में 30 मई को अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस के रूप में घोषित किया, जिसका पहला आयोजन 2024 में हुआ।  

आलू का महत्व:

  • आलू दुनिया की तीसरी सबसे अधिक खपत की जाने वाली फसल है, जो चावल और गेहूं के बाद आती है। 
  • आलू का सबसे प्रमुख घटक कार्बोहाइड्रेट है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें मुख्य रूप से स्टार्च पाया जाता है।
  • आलू में विटामिन C, पोटैशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इसे एक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य बनाते हैं।
  • आलू में लगभग 75-80% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • आलू की खेती से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के अवसर बढ़ते हैं, विशेषकर छोटे और महिला किसानों के लिए।
  • आलू की खेती में तुलनात्मक रूप से पानी और भूमि की आवश्यकता कम होती है, जिससे यह पर्यावरण के लिए अनुकूल फसल बनती है।

भारत में आलू की खेती:

  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है (पहला – चीन)।
  • प्रमुख उत्पादक राज्य: उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश।

आलू की खेती के लिए आवश्यक स्थितियाँ:

  • मौसम: ठंडी जलवायु (15-25°C)
  • मिट्टी: दोमट मिट्टी जिसमें जल निकासी अच्छी हो
  • बुवाई समय: अक्टूबर से दिसंबर (रबी सीजन)

प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?

(a) 15 मार्च

(b) 30 मई

(c) 5 जून

(d) 21 जुलाई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR