New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2025: 21 जून

चर्चा में क्यों?

  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। 
  • यह दिवस योग के महत्व को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • वर्ष 2025 की थीम (11वें योग दिवस 2025 की थीम): “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”

योग क्या है?

  • योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करने की विद्या है।
  • इसका उल्लेख ऋग्वेद, उपनिषद, पतंजलि योगसूत्र आदि में मिलता है। 
  • योग का अर्थ होता है – “संयोजन” या “एकता”, यानी शरीर, मन और आत्मा का समन्वय।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए प्रस्ताव रखा।
  • इस प्रस्ताव को 193 में से 177 देशों ने सह-प्रायोजित किया– जो UN इतिहास में सबसे अधिक समर्थन पाने वाले प्रस्तावों में से एक है।
  • इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया।

21 जून को ही क्यों चुना गया?

  • यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है।
  • यह समय आध्यात्मिक ऊर्जा के जागरण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • भारतीय संस्कृति में यह दिन आदियोगी शिव द्वारा प्रथम योगी के रूप में योग का ज्ञान सप्तर्षियों को देने की शुरुआत से भी जुड़ा हुआ है।

भारत सरकार और योग:

  • AYUSH मंत्रालय द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम, योग प्रमाणन, और अनुसंधान किए जा रहे हैं।
  • मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY), केंद्रीय योग संस्थान, भारतीय योग संघ जैसे संस्थान योग शिक्षा और अनुसंधान में सक्रिय हैं।
  • योग को स्कूल पाठ्यक्रम, फिट इंडिया अभियान और स्वस्थ भारत मिशन से भी जोड़ा गया है।

वैश्विक प्रभाव:

  • दुनिया के 190+ देशों में योग दिवस मनाया जाता है।
  • न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर, पेरिस, लंदन, टोक्यो, बीजिंग जैसे शहरों में सार्वजनिक योग सत्र आयोजित किए जाते हैं।
  • WHO ने भी योग को नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCDs) से निपटने के लिए उपयोगी माना है।

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम क्या है?

(a) स्वास्थ्य और शांति के लिए योग

(b) एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग

(c) योग: जीवन का मार्ग

(d) योग फॉर वेलबीइंग

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR