
- जापान ने पेनल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को 4-1 से हराकर सुल्तान अजलान शाह हॉकी ट्रॉफी जीती।
- फाइनल मैच मलेशिया के इपोह शहर में स्थित अजलान शाह स्टेडियम में खेला गया।
- जापानी पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार यह ट्रॉफी जीती है।
- यह सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी का 30वां संस्करण था
- इसमें 6 टीम शामिल हुईं थीं - जापान, पाकिस्तान, कनाडा, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और मलेशिया
सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी
- यह एशिया का प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट है।
- इसका आयोजन मलेशिया हॉकी परिसंघ द्वारा किया जाता है।
- इसकी शुरुआत वर्ष 1983 में द्विवार्षिक प्रतियोगिता के रूप में हुई थी।
- वर्ष1999 में इसे वार्षिक प्रतियोगिता में बदल दिया गया।
- इसका नाम मलेशिया के पूर्व सुल्तान, सुल्तान अजलान शाह के नाम पर इसका नाम रखा गया है।
- पाकिस्तान अब तक तीन बार यह ट्रॉफी जीत चुका है।
- भारत ने 5 बार(वर्ष 1985, 1991, 1995, 2009, 2010) यह ट्रॉफी जीती है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT