New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

खान क्वेस्ट बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास

14 से 28 जून 2025 तक आयोजित होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्य टुकड़ी मंगोलिया के उलानबटार पहुंची।  

अभ्यास से संबंधित प्रमुख बिंदु 

  • प्रारंभ : यह अभ्यास पहली बार वर्ष 2003 में अमेरिका एवं मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में आरंभ हुआ था। 
    • इसके बाद वर्ष 2006 से यह अभ्यास बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास में परिवर्तित हो गया और इस वर्ष इसका 22वां संस्करण है।
  • प्रमुख उद्देश्य : 
    • शांति स्थापना को बढ़ावा : संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत शांति स्थापना अभियानों के लिए सैन्य तत्परता को मजबूत करना।
    • अंतर-संचालन क्षमता : विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच समन्वय एवं सहयोग को बेहतर करना।
    • सैन्य प्रशिक्षण : जटिल शांति मिशनों के लिए रणनीतिक व सामरिक कौशल को निखारना।
    • सांस्कृतिक आदान-प्रदान : भाग लेने वाले देशों के बीच सांस्कृतिक समझ व विश्वास को बढ़ावा देना।
  • अभ्यास में शामिल गतिविधियाँ : अभ्यास के दौरान किए जाने वाले सामरिक अभ्यासों में अपरिवर्ती व गतिशील चेक प्वाइंटों की स्थापना, घेराबंदी और तलाशी अभियान, गश्त, शत्रु क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी, काउंटर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ड्रिल, युद्ध संबंधित प्राथमिक उपचार तथा हताहतों की निकासी आदि शामिल होंगे।
  • भारतीय सेना की भागीदारी : भारतीय सेना के 40 कर्मियों वाले दल में मुख्य रूप से कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिक तथा अन्य सेनाओं के कर्मी शामिल हैं। 
    • दल में एक महिला अधिकारी तथा दो महिला सैनिक भी शामिल होंगी।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR