New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

डल झील में पहली बार खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव का आयोजन

चर्चा में क्यों?

  • 21 अगस्त 2025 से, श्रीनगर की डल झील में पहली बार खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 
  • इसकी घोषणा केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने की।

आयोजन की प्रमुख बातें

  • यह तीन दिवसीय जल खेल महोत्सव होगा, जिसमें पांच प्रमुख जल खेल शामिल हैं:
    1. कयाकिंग और कैनोइंग
    2. रोइंग (Rowing)
    3. वॉटर स्कीइंग
    4. शिकारा रेस
    5. ड्रैगन बोट रेस
  • यह आयोजन ओपन-एज प्रतियोगिता के रूप में होगा, जिसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

उभरती प्रतिभाओं के लिए अवसर

  • डल झील में यह आयोजन नवोदित एथलीटों के लिए एक मंच होगा, जहां वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते हुए अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए तैयार हो सकेंगे।
  • यह महोत्सव स्थानीय पर्यटन, खेल भावना, और युवा भागीदारी को भी नया उत्साह देगा।

डल झील: 

  • डल झील(मीठे पानी की झील ), श्रीनगर का सबसे प्रसिद्ध और सुरम्य स्थल है, जो अब केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय खेल आयोजन का मंच भी बन रहा है।
  • यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के लिए खेल एवं विकास के नए द्वार खोलेगा।

प्रश्न :-पहली बार खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव 2025  का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(a) वुलर झील

(b) नालसरोवर झील

(c) डल झील

(d) चिल्का झील

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR