New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नो योर आर्मी, 2024 ( Know Your Army, 2024)

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, नो योर आर्मी, सेना दिवस परेड, वृंदावन में सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय

संदर्भ-

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 जनवरी, 2024 को तीन दिवसीय 'नो योर आर्मी, 2024' (Know Your Army, 2024) फेस्टिवल का शुभारंभ किया।

army

मुख्य बिंदु- 

  • ‘नो योर आर्मी, 2024'  फेस्टिवल का आयोजन लखनऊ में स्थित सेना के मध्य कमान (सूर्या कमान) में किया जा रहा है।
  • पहली बार नई दिल्ली से बाहर इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस दौरान सिख रेजिमेंट के जवानों ने पंजाबी धुनों पर अपने पारंपरिक शौर्यकला का प्रदर्शन किया।
  • सिख रेजिमेंट का शौर्यकला प्रदर्शन भारत का एक प्राचीन कला है।

फेस्टिवल के आयोजन का उद्देश्य-

  • यह उत्तर प्रदेश के युवाओं को नजदीक से भारतीय सेना को जानने और सेना के शौर्य और पराक्रम को नजदीक से पहचानने का अवसर है।
  • यह सेना के हथियारों, उनकी कार्यशैली और कार्य कुशलता को जानने का अवसर है, जिससे सामान्यत: जनता अनभिज्ञ रहती है। 
  • इसके जरिए सेना की शक्ति, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की निष्ठा को भी नजदीक से जानने- समझने का अवसर मिलेगा।

महत्वपूर्ण जानकारी -

  • सेना के मध्य कमान को 76वें सेना दिवस परेड की मेजबानी के लिए चुना गया है।
  • सेना दिवस परेड 15 जनवरी को आयोजित किया जाता है।
  • देश में 100 नये सैनिक स्कूल बनाए जा रहे हैं। इनमें से यूपी में 16 सैनिक स्कूल बन रहे हैं। 
  • वृंदावन में बालिकाओं के लिए सैनिक स्कूल प्रारंभ किया गया है।
  • राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के एक परिसर की स्थापना लखनऊ में की गई है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. ‘नो योर आर्मी, 2024'  फेस्टिवल का आयोजन लखनऊ में किया गया।
  2. स्वतंत्र भारत में पहली बार इस फेस्टिबल का आयोजन नई दिल्ली से बाहर किया गया है।
  3. सेना के मध्य कमान को 76वें सेना दिवस परेड की मेजबानी के लिए चुना गया है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(c) कोई नहीं

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X