New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का लोगो और बुकलेट लॉन्च

प्रारंभिक परीक्षा – भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 
 

चर्चा में क्यों

 05 जनवरी,2024 को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मेगा मोबिलिटी शो 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024' के लिए लोगो और बुकलेट लॉन्च किया।

Bharat-Mobility-Global-Expo

प्रमुख बिंदु 

  • यह कार्यक्रम 1 से 3 फरवरी 2024 के बीच नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया (EEPC INDIA) द्वारा कोऑर्डिनेट किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा देशों के 600 से ज्यादा एग्जीबिटर शामिल होंगे।
  • इनमें जापान, जर्मनी, कोरिया, ताइवान एवं थाईलैंड समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, रूस, इटली, तुर्की, सिंगापुर और बेल्जियम की  भागीदारी होगी।
  • इस ऑटो सो में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों समेत ऑटोमैकेनिक वाहनों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
  • ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ भारत सरकार द्वारा एक पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देना है।
  • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 मोबिलिटी क्षेत्र में भारत के इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और टिकाऊ समाधानों के प्रति भारत के समर्पण को प्रदर्शित करेगा।
  • इस एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कम्पनियाँ इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी और जैव ईंधन से चलने वाले वाहनों का प्रदर्शन करेंगे।
  • इस कार्यक्रम में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बैटरी निर्माताओं एवं बैटरी आपूर्ति श्रृंखला तथा रीसाइक्लिंग कंपनियों की भी भागीदारी होगी।

Bharat-Mobility-Global-Expo-2024

  • इस कार्यक्रम के दौरान 10 से अधिक अग्रणी कंपनियां चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग समाधान सहित ईवी बुनियादी ढांचा सेवाओं का भी प्रदर्शन करेंगी।
  • कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण सीईओ कॉन्क्लेव होगा, जहां दूरदर्शी नेता गतिशीलता उद्योग के भविष्य के प्रक्षेप पथ पर विचार-विमर्श करने के लिए सीईओ कॉन्क्लेव में एकत्र होंगे।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 05 जनवरी,2024 को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मेगा मोबिलिटी शो 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024' के लिए लोगो और बुकलेट लॉन्च किया।
  2. यह कार्यक्रम 1 से 3 फरवरी 2024 के बीच नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
  3. इस एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कम्पनियाँ इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी और जैव ईंधन से चलने वाले वाहनों का प्रदर्शन करेंगे।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत : pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X