New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मध्य प्रदेश सरकार की 'राहवीर योजना' — सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता पर इनाम

चर्चा में क्यों ?

  • मध्य प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं के दौरान समय पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'राहवीर योजना' को मंजूरी दी 

प्रमुख बिंदु :-

  • यह पहल केंद्र सरकार की सड़क सुरक्षा अभियान के अनुरूप है और इसका उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने में मदद करना है।
  • सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25,000 रुपये इनाम
  • इस योजना के तहत, जो भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएगा, उसे राज्य सरकार द्वारा 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। 
  • यह प्रोत्साहन लोगों को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करेगा।
  • प्रधानमंत्री के 'मन की बात' आह्वान के बाद योजना का लागू 
  • यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता जताने और त्वरित चिकित्सा हस्तक्षेप के महत्व पर बल देने के बाद लिया गया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में राहवीर योजना को मंजूरी दी है।

राहवीर योजना से बढ़ेगी मानवीय संवेदना और सड़क सुरक्षा जागरूकता

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना न केवल घायलों को त्वरित सहायता मुहैया कराएगी, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देगी। 
  • इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटना के बाद मदद को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • मध्य प्रदेश में सड़क हादसों की गंभीर स्थिति — 2018-22 में 58,580 मौतें
  • मध्य प्रदेश सड़क हादसों के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है।

प्रश्न :-निम्न में से राहवीर योजना के तहत सहायता देने वाले व्यक्ति को कितनी राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी?

(a) 10,000 रुपये

(b) 15,000 रुपये

(c) 25,000 रुपये

(d) 50,000 रुपये

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR