New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

महेंद्र गुर्जर ने भाला फेंक एफ42 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

चर्चा में क्यों?

  • भारतीय पैरा एथलीट महेंद्र गुर्जर ने स्विट्जरलैंड के नॉटविल में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में पुरुषों की भाला फेंक एफ42 श्रेणी में नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। 
  • उन्होंने 61.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने 2022 में ब्राजील के रॉबर्टो फ्लोरियानी एडेनिलसन द्वारा बनाए गए 59.19 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ता है।

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025:

  • यह श्रृंखला फरवरी से जुलाई 2025 के बीच विभिन्न देशों में आयोजित की जा रही है।

प्रमुख आयोजन और तिथियाँ

  • दुबई (यूएई): 10–13 फरवरी 2025
  • नई दिल्ली (भारत): 11–13 मार्च 2025
  • माराकेच (मोरक्को): 24–26 अप्रैल 2025
  • नॉटविल (स्विट्ज़रलैंड): 23–25 मई 2025
  • पेरिस (फ्रांस): 2–4 जून 2025
  • ओलोमौक (चेक गणराज्य): 3–5 जुलाई 2025 (केवल महिला एथलीटों के लिए)

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स:

  • वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता श्रृंखला है जो विकलांग (दिव्यांग) एथलीटों के लिए आयोजित की जाती है।
  • यह प्रतियोगिता वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) संस्था द्वारा आयोजित की जाती है, जो इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी (IPC) के अंतर्गत आती है।
  • प्रतियोगिता की विशेषताएँ:
    • दिव्यांग एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा का अवसर देना और उन्हें पैरालंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना।
    • दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक आदि, जिन्हें विभिन्न वर्गों (जैसे T11, F46 आदि) में बांटा जाता है, जो विकलांगता के प्रकार पर आधारित होते हैं।
    • श्रेणियाँ:
      • T (Track events): दौड़ से संबंधित स्पर्धाएँ
      • F (Field events): फेंक और कूद से संबंधित स्पर्धाएँ

प्रश्न: हाल ही में स्विट्जरलैंड के नॉटविल में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में पुरुषों की भाला फेंक F42 श्रेणी में नया विश्व रिकॉर्ड किसने स्थापित किया है?

(a) रॉबर्टो फ्लोरियानी एडेनिलसन

(b) महेंद्र गुर्जर

(c) देवेंद्र झाझरिया

(d) सुंदर सिंह गुर्जर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR