मलेशिया मास्टर्स 2025: किदांबी श्रीकांत पुरुष एकल में उपविजेता बने

चर्चा में क्यों?

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स 2025 में पुरुष एकल वर्ग में उपविजेता का खिताब जीता।

Kidambi-Srikanth

प्रमुख बिंदु:

  • उन्हें दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और चीन के बैडमिंटन स्टार शी फेंग ली से पराजय का सामना करना पड़ा।
  • इससे पहले, श्रीकांत ने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी तनाका को सीधे गेम में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

किदांबी श्रीकांत के बारे में:

  • यह एक बैडमिंटन (पुरुष एकल) खिलाडी है।
  • ये आंध्र प्रदेश राज्य से आते है।
  • प्रमुख उपलब्धियाँ:
    • 2021 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: रजत पदक (Silver Medal) — पुरुष एकल में
    • 2018 राष्ट्रमंडल खेल: स्वर्ण पदक (टीम इवेंट), रजत पदक (पुरुष एकल)
    • 2015 व 2017 में स्विस ओपन और इंडोनेशिया ओपन के विजेता
    • 2017 में चार सुपर सीरीज़ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी
    • 2018 में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने।

मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के बारे में:

  • बैडमिंटन जगत का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है।
  • यह हर साल मलेशिया में आयोजित होता है।
  • यह टूर्नामेंट बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) के कैलेंडर का हिस्सा होता है।
    • इसे BWF वर्ल्ड टूर सुपर 500 श्रेणी में शामिल किया गया है।

प्रश्न: मलेशिया मास्टर्स 2025 में पुरुष एकल वर्ग के उपविजेता कौन बने?

(a) लक्ष्य सेन

(b) किदांबी श्रीकांत

(c) एच.एस. प्रणॉय

(d) साई प्रणीत

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT